राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतान्त्रिक मुल्यो की है जीत - इन्द्र भुवन सिंह


जौनपुर। मोदी सर नेम मामले को लेकर न्यायपालिका की निचली अदालतो द्वारा एक याचिका के फैसले में दी सजा पर देश की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर हर एक कांग्रेसी जश्न में डूबा नजर आ रहा है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने की बाते कर रहा है।
इसी क्रम में जनपद जौनपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी इन्द्रभुवन सिंह ने जारी एक बयान में कहा कि राहुल गांधी के मुद्दे पर देश की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट का फैसला तानाशाही सरकार पर लोकतांत्रिक मुल्यों की बड़ी जीत है। यह जीत देश के हर उस व्यक्ति के लिए गर्व की बात है जो अमन चैन और देश की खुशहाली चाहता है।
इसी क्रम में श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश की सत्ता में आसीन इस उन्मादी सरकार ने राहुल गांधी जी रोकने के लिए हर तरह से प्रयास किया लेकिन देश की सर्वोच्च न्यायालय ने इन उन्मादियों को उनकी हैसियत बता दिया है। श्री सिंह ने राहुल गांधी के जरिए देश में नफरत फैलाने का आरोप केन्द्र सरकार पर लगाया और कहा कि नफरत के बाजार में आज सुप्रीम कोर्ट की बदौलत मोहब्बत जीत गयी है।
इस जीत से हर एक कांग्रेसी गदगद है और गर्व तथा गौरव महसूस कर रहा है। अब देश के सभी काग्रेसियों की जिम्मेदारी है और संकल्प लेना चाहिए कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश की इस तनाशाह सरकार की सत्ता से बाहर खदेड़ने का काम 2024 के चुनाव में करते हुए बता दे कि कांग्रेस अब नफरत के सौदागरो को देश में नही रहने देगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में दुष्कर्म आरोपी का संदिग्ध हालात में शव मिला, कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा