देश और प्रदेश में पीएम एवं सीएम की परिकल्पनायें हो रही है साकार- जतिन प्रसाद


बदलापुर में ओवर ब्रिज सहित 16688.62 लाख रुपए की परियोजनाओ का मंत्री ने किया भूमि पूजन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश निर्माण विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 16688.62 लाख की 63 परियोजनाओं का भूमि पूजन/शिलान्यास/लोकार्पण समारोह कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने आयोजित
जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जिसके क्रम में बदलापुर में विकास की बौछार की जा रही है पीएम और सीएम के निर्देशन में भारत का नव निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। श्री कृष्णा नगर फ्लाई ओवर बन जाने से आमजन को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेलवे और ओवर ब्रिज निर्माण विकास के दरवाजे खोलते हैं आने वाले समय में लोक निर्माण विभाग के द्वारा गांव में घर-घर तक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। जनपद को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितनी भी सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई है उनपर एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर सर्वेक्षण करा कर रिपोर्ट देने के निर्देश अधिकारियों को दिया। कैबिनेट मंत्री ने पीडब्लूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के बाद 01 महीने के भीतर सभी सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाए।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य जमीन पर दिखाई पड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है अपराधी डर के मारे जेल में ही रहना पसंद कर रहे हैं। सड़क और पुल का जाल बिछ रहा है।
राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द यादव ने कहा कि फ्लाई ओवर जौनपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। जनपद के विकास में विधायक बदलापुर रमेश मिश्र की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की जो भी परियोजनाएं स्वीकृति हुई है, वह धरातल पर दिखाई पड़ रही है। मजरों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है और जो अवशेष रह गई है उन्हें भी जल्द से जल्द जोड़ दिया जाएगा।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा बदलापुर, भलुआाई में श्री कृष्णा नगर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। हीरावती देवी पत्नी स्व0 पब्बर यादव को 04 लाख की सहायता राशि का स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा एवं आभार विधायक शाहगंज रमेश सिंह के द्वारा किया गया।इस अवसर पर सांसद मछली शहर बी.पी. सरोज, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुषमा पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा, सुशील तिवारी, मनोज सिंह, ब्लाक प्रमुखगण़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त