बेरहम पति ने बच्चो के सामने चाकू घोंपकर पत्नी की कर दिया हत्या,अपार्टमेंट से कूद कर हुआ फरार, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


लखनऊ में महानगर थानाक्षेत्र में अलाया अपार्टमेंट में युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। आदित्य कपूर अपने एक रिश्तेदार की दुकान पर काम करता है। देर रात पत्नी शिवानी (38) से  किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान उसने शिवानी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य की तलाश की जा रही है। 
लखनऊ में पेपर मिल कालोनी में स्थित अलाया अपार्टमेंट में एक युवक दरवाजा न खोलने पर बच्चों के सामने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी के पहुंचने पर वह बालकनी से कूदकर फरार हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान बेटा-बेटी गिड़गिड़ाते रहे और मां को छुड़ाने की जद्दोजहद की, लेकिन आरोपी चाकू घोंपता रहा।

Comments

Popular posts from this blog

थानाध्यक्ष के आश्वासन पर 28 घंटे बाद हुआ शव दाह

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को दिखायी हरी झण्डी

मैरिज हॉल से फेंके जा रहे सड़े भोजन से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार