पुलिस ने दो साधुओ को भेजा जेल आरोप दोनो कर रहे थे ठगी


जौनपुर। जनपद के थाना रामपुर पुलिस ने दो साधुओ को गिरफ्तार करने के बाद ठगी के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है। दोनो साधू पीला वस्त्र धारण किए हुए सरंगी लिए भिक्षाटन कर रहे थे लेकिन पुलिस कहती है कि दोनो साधु के वेष में ठग है।
इष संदर्भ में थाना रामपुर पुलिस ने जो कहांनी मीडिया के समक्ष रखी है उसके अनुसार मुखबिर खास की सूचना पर कि रामपुर बाजार में साधु का भेष बनाकर लोगो से ठगी करने वाले दो व्यक्ति 1. इन्सान अली पुत्र नसीरूद्दान निवासी नेवादा रमईपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ 2. नसीम पुत्र झीन्नू  निवासी तुर्की बघईला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर सरंगी लिए घूम रहे है।  मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक रामपुर बाजार से दोनो को पकड़कर थाने लाए और पूछताछ के दौरान ठगी का खुलासा हो गया।पुलिस ने दोनो साधु ठगो के खिलाफ मुअसं 155/24 धारा 319(2)  भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जारी किया “साथी” अभियान का पोस्टर