जानिए युवक ने विधान सभा के सामने आत्म दाह का प्रयास क्यों किया


राजधानी लखनऊ स्थिति यूपी विधानभवन के सामने सोमवार दोपहर को मुन्ना विश्वकर्मा नामक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से उसे बचा लिया गया है।
युवक का इलाज जारी है। वह सहादतगंज का निवासी है। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है।
मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि