एक राष्ट्र, एक चुनाव” के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है-गिरीश चंद्र यादव,राज्यमंत्री,

जौनपुर। “एक राष्ट्र – एक चुनाव” विषयक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय के परिसर में संपन्न हुआ। इस परिचर्चा कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख व प्रतिनिधि गण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह ने किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) जी द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजली व दीप प्रज्वलित करके के किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव” के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही साथ कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। इससे मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन सरकार के दोनों स्तरों के लिए अपने मत डाल सकेंगे, हालाँकि देश भर में मतदान कई चरणों में कराया सकता है। इन चुनावी समय-सीमाओं को एक साथ जोड़ने के दृष्टिकोण का उद्देश्य चुनावों के लिए किए जाने वाले प्रबंध से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना, इसमें लगने वाले खर्च को घटाना और लगातार चुनावों के कारण कामकाज में होने वाले व्यवधानों को कम करना है।
जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा भारत में नई नहीं है। संविधान को अंगीकार किए जाने के बाद, 1951 से 1967 तक लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ आयोजित किए गए थे। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के पहले आम चुनाव 1951-52 में एक साथ आयोजित किए गए थे। यह परंपरा इसके बाद 1957, 1962 और 1967 के तीन आम चुनावों के लिए भी जारी रही। हालाँकि, कुछ राज्य विधानसभाओं के समय से पहले भंग होने के कारण 1968 और 1969 में एक साथ चुनाव कराने में बाधा आई थी।

परिचर्चा कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा जी ने किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, ब्लाक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, प्रतिनिधि अजय सिंह, राजकेसर पाल, जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रशांत सिंह दीपक, मण्डल अध्यक्ष अजय यादव, धर्मेन्द्र मिश्रा व उपेन्द्र मिश्रा मनीष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*घड़ी में 7:00 बजते ही यूपी में बजेंगे सायरन, छा जाएगा अंधेरा.....*

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व डीन व प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा का निधन, शोक की लहर

खुटहन-जौनपुर मार्ग पर खुटहन अस्थाई सब्ज़ी मंडी बनी जाम की मुख्य वजह, आमजन परेशान