पुलिस टीम पर पिकअप वाहन से टक्कर मारने वाले वांछित अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना जलालपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जलालपुर के नेतृत्व में उ0नि0 तारकेश्वर राय एवं हेड कांस्टेबल रमेश गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर सिरकोनी बाजार के पास से अभियुक्त रुपेन्द्र सिंह पुत्र अशोक सिंह, निवासी जमैथा, थाना जाफराबाद, जौनपुर को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 19 मई 2025 को सुबह लगभग 8:15 बजे की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना जलालपुर में मुकदमा संख्या 151/25, धारा 109(1)/324(4)/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने पिकअप वाहन से पुलिस टीम को टक्कर मारी थी।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया