कुलपति ने कमेटी संयोजकों के साथ की दीक्षांत तैयारी ,बैठक पीयू का दीक्षांत समारोह 6 अक्टूबर को


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 6अक्तूबर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई ।  समिति के संयोजकों से बिन्दुवार वार्ता की गई।  कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने राजभवन द्वारा प्रेषित निर्देशों के बारे में संयोजकों को जानकारी दी।  

विश्वविद्यालय में  दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 53 समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत की तैयारी के संबंध में सभी निर्देशों का  प्राथमिकता के साथ पालन किया जाय। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ लग जाएं। इस संबंध में कमेटी के संयोजक शिक्षकों से दीक्षांत समारोह को और भी बेहतर बनाएं जाने के लिए सुझाव मांगें गये। संचालन कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी,  प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,  प्रो.अजय द्विवेदीछात्र अधिष्ठाता प्रो.प्रमोद यादव,  प्रो.मनोज मिश्रप्रो.राजकुमार सोनीप्रो. संदीप सिंहप्रो. राकेश यादवप्रो.राजबहादुरप्रो.सौरभ पालप्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. गिरधर मिश्रप्रो.रविप्रकाशप्रो. सुरजीत यादवडॉ अमरेंद्र कुमार सिंहडॉ जाह्नवी श्रीवास्तवडॉ सुनील कुमारडॉ. शशिकांत यादव, उपकुलसचिव अमृतलालबबिता सिंहअजीत प्रताप सिंह,समस्त प्रशासनिक अधिकारी सहित कमेटी के संयोजक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

साहूकार के चंगुल से मुक्त हुआ दिव्यांग वृद्ध, लौटे गहने

सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस