*थाना मीरगंज व थाना मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़*
में अंतर्जनपदीय गौ तस्करी करने वाला 25000/- रुपया का इनामिया 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली(घायल), कब्जे से 01 तमंचा 0.315 बोर , 01 जिंदा कारतूस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर बरामद ।
कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, श्री अतीश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर महोदया के पर्यवेक्षण में दिनांक-22.03.2026 को रात्रि लगभग 10.45 बजे थानाध्यक्ष मीरगंज व चौकी इन्चार्ज जंघई मय हमराह द्वारा गोधना बाजार में संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेंकिग की जा रही थी कि कंट्रोल रुम जौनपुर द्वारा जरिये आरटी सेट सूचना दी गयी कि बंधवा बाजार की तरफ से जंघई की तरफ दो बदमाश एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग रहे है जिनका पीछा प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर द्वारा किया जा रहा है कि इस सूचना पर थानाध्यक्ष मीरगंज द्वारा मय पुलिस फोर्स के बंधवा की तरफ आगे बढा गया कि ग्राम सभा चौकी खुर्द अन्तर्गत एक मोटरसाईकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार है तेजी से मुख्य मार्ग से गोधना की तरफ भागते आ रहे है जिसको कम्पोजिट विद्य़ालय चौकी खुर्द चिताव भटेवरा मार्ग पर पुलिस बल ने घेराबंदी किया तत्पश्चात बदमाशो द्वारा पुलिस बल को लक्ष्य करके एक-एक राउण्ड फायर किया गया आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया। जिसमें एक गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगने से घायल हो गया। जिसने अपना नाम आरिफ पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष बताया तथा एक बदमाश मय असलहे के साथ भागने मे सफल रहा। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आरिफ उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा 0.315 बोर , 01 जिंदा कारतुस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर 01 मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्पलेंडर बरामद किया गया है । अभियुक्त थाना मीरगंज की मु0अ0सं0- 121/25 धारा-303(2) बीएनएस जिसमे दिनांक 23.09.2025 को पिकअप चोरी गयी थी जिस पिकअप से थाना मीरगंज अन्तर्गत दिनांक 02.10.2025 को भैस चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना मीरगंज पर मु0अ0सं0 127/25 धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के क्रम मे सह अभियुक्तो की गिरफ्तारी के पश्चात से ही फरार चल रहा था । तथा थाना मछलीशहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/26 धारा 121(2)/109(1)/132/317(2)/352/61(2) बीएनएस मे भी उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त वाछित था जो थाना मीरगंज से रुपया 25000/- का इनामिया घोषित किया जा चुका था। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. आरिफ पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष(घायल)
आपराधिक इतिहास-
1.आरिफ पुत्र मैनुद्दीन निवासी लमहन थाना महराजगंज जनपद जौनपुर उम्र करीब 32 वर्ष (घायल)
1.मु0अ0सं0- 0127/2019धारा 323, 435, 504, 506 IPC थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
2. मु0अ0सं0-0348/2019 धारा379 IPC थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
3. मु0अ0सं0- 0146/2019 धारा-379 IPC थाना पवारा जनपद जौनपुर।
4. मु0अ0सं0- 147/2019 धारा379 IPC थाना पवारा जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0- 54/2019 धारा336,379 IPC थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
6. मु0अ0सं0- 351/2019 धारा379 IPC थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
7. मु0अ0सं0- 331/2019 धारा382,506 IPC थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
8. मु0अ0सं0- 104/2019धारा 11 पशु क्रुरता अधि0 (पिता का नाम इस्लाम) थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
9. मु0अ0सं0- 125/2019 धारा308,323,325,504 IPC थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।
10. मु0अ0सं0- 11/2020 धारा379 IPC थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
11. मु0अ0सं0- 14/2021 धारा379 IPC थाना रानी की सराय, आजमगढ़
12. मु0अ0सं0- 227/2021 धारा120B,147,148,149,307 BNS थाना आसपुर, प्रतापगढ़
13. मु0अ0सं0- 9/2022 धारा41, 411 IPC व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना जाफराबाद जनपद जौनपुर।
14. मु0अ0सं0- 10/2022 धारा3/25 आर्म्स एक्ट थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर।
15. मु0अ0सं0- 12/2022 धारा379, 411 IPC थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
16. मु0अ0सं0- 409/2024धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 109, 317(2) BNS थाना मछली शहर जनपद जौनपुर।
17. मु0अ0सं0- 121/2025 धारा303(2), 317(2) BNS थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
18. मु0अ0सं0- 127/2025 धारा303(2), 317(2) BNS थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
19. मु0अ0सं0- 165/2025 धारा303(2), 317(2) BNS थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर।
20. मु0अ0सं0- 241/2025 धारा303(2), 317(2) BNS थाना गौरा बादशाहपुर जनपद जौनपुर।
21. मु0अ0सं0- 5/26धारा 121(2)/109(1)/132/317(2)/352/61(2) बीएनएस थाना मछलीशहर जौनपुर
22. मु0अ0सं0- 38/26 धारा109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1.01 तमंचा 0.315 बोर , 01 जिंदा कारतुस 0.315 बोर , 01 खोखा 0.315 बोर व एक अदद हीरो सुपर स्पलेण्डर मोटरसाईकिल ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर विनीत कुमार राय थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
2. थानाध्यक्ष मीरगंज प्रशांत कुमार सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
3. चौकी इन्चार्ज जंघई उ0नि0 सुनील कुमार यादव थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
4. प्रभारी स्वाट टीम मय हमराह व प्रभारी गामा टीम मय कर्मचारीगण
5. उ0नि0 ओम प्रकाश यादव थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
6. हे0का0 महेश कुमार थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
7. का0 अरविन्द सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर
8. का0 रघुराज सिंह थाना मीरगंज जनपद जौनपुर ।
9. का0 अंकित दूबे थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
10. का0 अमरजीत यादव थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर ।
Comments
Post a Comment