शपथ के बाद भी बन एवं बिक रहा है दोहरा

जौनपुर । जनपद में दोहरा पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह  ने विगत 6 फरवरी 20 को एक तरह दोहरा न बनाने एवं दोहरा न बेचने की शपथ दिलाये है । वहीं पर 8 फरवरी 20 को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर ने  नईगंज  स्थित हरीलाल  प्रजापति के यहाँ से  बड़ी मात्रा में निर्मित दोहरा बरामद किया है ।
सिटी मजिस्ट्रेट की बरामदगी यह संकेत तो करती है कि  शपथ दिलाये जाने के बाद भी जनपद में दोहरा की बिक्री जारी है । हलांकि  पकड़ने के पश्चात हरीलाल के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया गया  लेकिन वहीं पर प्रशासन के प्रयास पर भी  प्रश्न चिन्ह लगाता है । क्या सस्ती लोकप्रियता के लिए शपथ दिलाये जाने का खेल प्रशासन के स्तर से किया गया है । यह घटना तो एक उदाहरण है सूत्र की माने तो जिले में दोहरा बनाने का कारोबार  शपथ के बाद भी चल रहा है । ऐसे व्यापारियों को कानून अथवा जिला प्रशासन का कोई भय नहीं है ।
नईगंज से निर्मित दोहरा बरामद करते सिटी मजिस्ट्रेट 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर साइबर सेल का बड़ा एक्शन: 240 मोबाइल बरामद, 45 लाख की रिकवरी*

*राशन, गैस और योजनाओं पर सख्ती: डीएम की बैठक में अवैध भंडारण व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*