भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक साल पहले एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा जिसके बल पर केन्द्र सरकार स्वतंत्र हो कर काम कर रही है- गिरीश चन्द यादव



भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान में आज तक हाट स्पॉट बूथ छोड़कर सभी बूथों पर सम्पर्क पूरा हुआ
जौनपुर। केन्द्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर   प्रधानमंत्री की चिठ्ठी लेकर परिवार सम्पर्क अभियान के तहत आज राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश  गिरीश चन्द्र यादव  ने बूथ नम्बर 90 सम्पर्क करते हुए कहा कि आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा, देश मे दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार बना कर जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उससे प्रधानमंत्री मोदी जी को बल मिला है और बिना दबाव के कार्य करने का जो छूट मिला उसी का नतीजा आज आर्टिकल 370 की बात हो, राम मंदिर निमार्ण की बात हो, तीन तलाक की बात हो या फिर नागरिकता संसोधन बिल की बात हो ये सभी उपलब्धि आप के प्रेम का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह  ने जानकारी दिया है कि परिवार सम्पर्क अभियान के तहत  आज तक हाट स्पॉट के 25 बूथ को छोड़कर शेष सभी 1869 बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बड़ी लगन से परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क किये है।

प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य  विद्यासागर सोनकर ने आज बूथ नम्बर 361 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए देश मे 450 से नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया गया है जिससे आदिवासी बच्चों का भविष्य बन सके। महिला आयोग की सदस्य श्रीमती शशि मौर्य ने बूथ नम्बर 265 पर सम्पर्क करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिये बहुत काम किये है चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, मुफ्त गैस कनेक्शन हो, शौचालय की हो, महिलाओं के लिए जन धन खाता हो या महिला पेंशन दिलाये। इसी क्रम में पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने बूथ नम्बर 324 पर सम्पर्क किये, उच्चतर शिक्षा आयोग सदस्य प्रो. आर एन त्रिपाठी जी ने बूथ नम्बर 344 पर सम्पर्क करते हुये कहा कि मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में जहाँ सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई, वही हमने वन रैंक वन पेंशन, वन नेशन वन टैक्स, किसानों की एम एस पी  की बरसो पुरानी मांगों को भी पूरा करने का काम किया, वही हमने ग़रीबो के बैंक खाते खोलकर ग़रीबो को उठाने का कार्य किया है। श्याम मोहन अग्रवाल ने बूथ नम्बर 330 पर सम्पर्क किये, क्षेत्रीय मंत्री  युवा मोर्चा पवन पाल ने बूथ नम्बर 101 जहरुद्दीन पर सम्पर्क किये साथ में तमाम कार्यकर्ताओ ने सम्पर्क  कर चिट्ठी का वितरण किया है।

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जानिए जेल से कब तक बाहर आ सकते है पूर्व सांसद धनंजय सिंह और क्या होगा उनका राजनैतिक भविष्य