बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस जनों मुन्डन कर जताया विरोध



जौनपुर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शुक्ला  के नेतृत्व में आज आदि गंगा गोमती नदी के किनारे गोपी घाट पर उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध व ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में मुंडन कराकर पिंडदान किया गया। शहर उपाध्यक्ष गौरव सिंह सनी ने मुंडन कराया तत्पश्चात शहर अध्यक्ष व कांग्रेस जनों ने पिंडदान किया अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश के हालात बहुत ही दयनीय है।
वर्तमान समय में आए दिन अपराध हो रहा है अपराधी खुले रूप से घूम रहे हैं कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त हो चुकी है हम लोग इस व्यवस्था के विरोध में आज पिंडदान कर रहे हैं।

 सौरभ शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में कानून अपराधियों को पकड़ने के बजाय आए दिन हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार करती है जो कि उनका बस यही गुनाह है वह उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हुए हैं यह भी एक निंदनीय है।हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं इस अवसर पर उपाध्यक्ष गौरव सिंह , महासचिव राजन तिवारी, सचिव अमर नाथ पांडे, अशरफ़ अली,  पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुभाष सोनकर इश्तियाक अहमद, आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम