कुख्यात बदमाश विकास दूबे पुलिस की पकड़ से दूर, लेकिन उसके करीबी साथी मारे जा रहे हैं



कानपुर एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद हुए जवानों की शहादत पर अब पुलिस ने बदमाशो के खात्मे का संकल्प तो लिया है। लेकिन आठ पुलिस कर्मियों का हत्यारा कुख्यात अपराधी विकास दुबे फरार चल रहा है। विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। 5 दिन बीत जाने के बाद भी विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं आया है। एसटीएफ विकास के करीबियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके साथियों को मारने का अभियान चला रखा है  इस क्रम में

अब पुलिस ने विकास दुबे के दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और अमर दुबे के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें, पुलिस ने अमर दुबे को मार गिराया है।

कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी विकास दुबे के साथियों में अमर दुबे सबसे करीबी था। इस गोलीकांड के फरार अभियुक्तों के वायरल पोस्टर में अमर दुबे का नाम पहले नंबर पर था। एसटीएफ और हमीरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह उसको एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

तो वहीं अब पुलिस ने विकास दुबे की तलाश तेज कर दी है। विकास दुबे के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में छिपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया है। यूपी पुलिस की नाकामी से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। इसी बीच कानपुर के चौबेपुर थाने के सभी 68 पुलिसवालों को लाइनहाजिर कर दिया गया है।


दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद के एक गेस्ट हाउस में विकास दुबे के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इस गेस्ट हाउस पर छापा मारा। चश्मदीदों के मुताबिक करीब 30 से 35 की तादाद में पुलिसकर्मियों ने अचानक इस गेस्ट हाउस में छापा मारा और सभी सादी वर्दी में थे। पुलिस को यहां विकास दुबे के छुपे होने की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने वहां छापा मारा, लेकिन विकास दुबे नहीं मिला। बताया जा रहा है पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास दुबे फरार हो गया। लेकिन फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खबर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम फरीदाबाद में डेरा डाला है। एक सीसीटीवी के फुटेज में विकास दुबे को देखा गया है। पुलिस ने फरीदाबद के कई होटलों की तलाशी ले रही है। स्थानीय पुलिस की मदद से उसकी तलाश की जा रही

खबर यह भी है कि पुलिस ने कानपुर से विकास दुबे के करीबी जय वाजपेयी को गिरफ्तार किया है। जय, विकास दुबे को लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराता था। बिकरु गांव में विकास दुबे के घर पर लगातार खोजबीन जारी है। पुलिस को यहां से विस्फोटक, कारतूस और फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जानिए जेल से कब तक बाहर आ सकते है पूर्व सांसद धनंजय सिंह और क्या होगा उनका राजनैतिक भविष्य