उत्तर प्रदेश के उप चुनाव हेतु प्रत्याशीयो की जारी सूची पर उठने लगे सवाल,सच क्या है


    जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के लिये हो रहे उप चुनाव के लिए भाजपा के नाम से एक सूची राष्ट्रीय महासचिव भाजपा के द्वारा जारी किये जाने की सूची शोसल मीडिया पर वायरल है  जिसमें पाड़िन सिंह को मल्हनी विधानसभा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। हलांकि सूची पार्टी के पैड पर न होने से पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
            हस्ताक्षर  अरूण सिंह 
जिले में व्याप्त चर्चाओं के पश्चात भाजपा की वेवसाइट www.bjp.org/en/pressreleases पर चेक किया गया तो बिहार प्रांत की सूची राष्ट्रीय महासचिव  अरूण सिंह के हस्ताक्षर से दिखी लेकिन उप्र की सूची नहीं नजर आयी है।  उप्र के सात विधानसभा के प्रत्याशीयो की जो सूची जारी है वह अंग्रेजी में है और हस्ताक्षर भी अंग्रेजी में है जबकि बिहार की जारी सूची में अरूण सिंह के हस्ताक्षर हिन्दी में है। 
इससे भ्रम फैला है कि सही क्या है खबर यह भी है कि पार्टी हाई कमान संभवतः उप्र के बाबत जारी सूची के मामले में जांच का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है। जो भी हो का टिकट दावा और फाइनल दोनों के बीच में अभी भी फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह