मतदाता जागरूकता अब एलएडी वैन के जरिए होगा,डीएम ने दिखाया हरी झन्डी


जौनपुर।  जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत आज जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा 05 एलईडी मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन जनपद के प्रमुख  बाजारो, चैराहों एवं बूथों पर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं ईवीएम वीवीपैट के संबंध में जानकारी प्रदान करेगी।  एलईडी  वैन मे ईवीएम भी रखी गई है, ताकि लोग अधिक से अधिक ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में जानकारी प्राप्त करें और मतदान के लिए प्रेरित हो सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई है कि एक जागरूक मतदाता बने और आगामी चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें जिससे जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इस अवसर प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि