सहेली के भाई ने कक्षा 12 की छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर जहर खा कर जान देने की कोशिश


जौनपुर। जिले के थाना चन्दवक क्षेत्र से हैरत में डालने वाला एक मामला सामने आया है। चंदवक थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा के साथ उसकी सहेली के बड़े भाई ने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। घटना के एक माह बाद किसी से तरह से वीडियो वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, जानकारी मिलते ही एक आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत गंभीर है।  एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। 
चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। उसी कक्षा में पढ़ने वाली दूसरी छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। जान पहचान बढ़ी तो किशोरी एक दिन अपनी सहेली के घर गई। वहां सहेली के बड़े भाई से भी जान पहचान हो गई। वह भी किशोरी के स्कूल में ही 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों के बीच जान पहचान इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे और मिलने जुलने लगे।
पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले उसके प्रेमी यानी सहेली के भाई ने उसे मिलने के लिए एक स्थान पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो प्रेमी ने जबरन दुष्कर्म किया। वहीं उसका साथी वीडियो बनाता रहा। बाद में उसने भी डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। पीड़िता इस घटना से इतनी डरी कि घर में भी किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच दो दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया। तब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। शनिवार को थाने में सहेली के भाई यानी प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी।  
इधर, वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही 12वीं में पढ़ने वाले प्रेमी ने खुदकुशी करने के लिए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उसे वाराणसी ले गए। पुलिस ने उसे अस्पताल से हिरासत में लिया है। जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।  
इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि एक माह पहले दो किशोरों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर एक आरोपी विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नामजद एक किशोर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड