जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयो के बीच गोलीकांड, महिला को लगी गोली पुलिस छानबीन में जुटी



जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के सियरावासी गांव में दो सगे भाइयों के बीच वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में गोली चल गई। गोली बड़े भाई की पत्नी के जबड़े के आर-पार हो गई। जिला अस्पताल से हालत गंभीर देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। 
गांव के केसरी तिवारी व उनके भाई छोटे भाई राधेश्याम तिवारी उर्फ तिनका तिवारी के बीच वर्षों से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों पर मारपीट के करीब आधा दर्जन मुकदमे थाने में दर्ज हैं। रविवार तड़के दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद होने लगा। इसी दौरान चलाई गई गोली केसरी तिवारी की पत्नी सुनीता (50) के जबड़े के आर-पार हो गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
आननफानन एंबुलेंस से सुनीता को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से सुनीता को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी खुटहन के अधीक्षक रोहित लाल ने बताया कि चोट गोली से लगने की पुष्टि हो रही है। 
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह का कहना है कि सुनीता के जबड़े में किसी नुकीली वस्तु से घाव लगने की बात कही जा रही है। पास-पड़ोस के लोग भी गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ने से इनकार कर रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त