बकरीद के त्योहार पर मस्जिद में नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तय किया शहर में यातायात की यह व्यवस्था



जौनपुर। जनपद में बकरीद के त्योहार पर  मस्जिदों में व्यवस्थित रूप से नमाज संपन्न कराने एवं यातायात व्यवस्था सुगम तरीके से चलने हेतु 29 जून को निम्न व्यवस्था व्यवस्था लागू की जाएगी। जो सुबह 7:00 के बाद यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। किसी भी दशा में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जायेगी।

1.पॉलिटेक्निक चौराहा से रूहट्टा की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित किए जाएंगे।
2.किशन काफी हाउस से मछलीशहर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
3.ओलंदगंज चौराहे से बदलापुर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
4.बदलापुर पड़ाव की तरफ से मछलीशहर पड़ाव की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
5.सद्भावना तिराहा से ओलनगंज की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे।
6.जैसीस चौराहा से चन्द्रा होटल की तरफ आने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे ।
7.चहरसु तिराहा से ओलाजगंज की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे।
8.बदलापुर पड़ाव की तरफ से  बेनीराम गली पर आने वाले वाहन प्रतिबंधित होंगे।
9.भंडारी सुतहटी होकर कोतवाली की तरफ आने वाली मार्ग पर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित होंगे।
10.नईगंज पेट्रोल पंप से मछली शहर पड़ाव की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प