सहकारिता विभाग में सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ, सदस्य बनने की जानें क्या होगी अहर्यता


जौनपुर।मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रदेश में 01 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक सहकारिता विभाग में संचालित हो रहे सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ 5 कालिदास मार्ग लखनऊ से किया गया। उक्त कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में जनपद में सदस्यता महा अभियान का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया और लखनऊ का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि0 कुॅंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी विकास संघ जौनपुर धनन्जय सिंह, अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लि0 सुधाकर सिंह तथा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पुष्पराज सिंह ने म प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथियों को सहायक आयुक्त एंव  सहायक निबन्धक सहकारिता अमित कुमार पाण्डेय तथा उप महाप्रबन्ध जिला सहकारी बैंक लि0 राजकुमार यादव द्वारा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। सहायक आयुक्त एंव सहायक निबन्धक सहकारिता जौनपुर द्वारा सदस्यता महा अभियान की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि सदस्यता महा अभियान 01 सितम्बर 2023 से प्रारम्भ होकर 30 सितम्बर 2023 तक संचालित किया जायेगा। सदस्य बनने के लिए प्रति सदस्य न्यूनतम 02 अंश प्रति अंश 100.00रू0 तथा प्रवेश शुल्क 21.00 रू0 कुल 221.00रू0 जमा कराना होगा कोई भी व्यक्ति अधिकतम 50 अंश क्रय कर सकता है। संस्था द्वारा सम्बन्धित कृषकों को अंशधन (हिस्सा) जमा का प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा। सदस्यता महा अभियान में नये सदस्य बनाने हेतु कम से कम 200 प्रति समिति लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एक प्रतिशत अर्थात कम से कम 20 कुशल श्रमिकों (श्रमिक,राजगीर,इलेक्ट्रिशियन आदि) को भी सदस्य बना या जाना है। सदस्य आफलाईन एंव आनलाईन दोनो विधियों से बनाया जायेगा। आनलाईन हेतु निर्धारित पोर्टल www.pacsmember.in पर जाकर अपना नाम एंव मोबाइल नं0 जो आधार से लिंक हो, व्यक्ति द्वारा अंकित किया जायेगा उसके बाद सम्बन्धित व्यक्ति के मोबाइल पर ओ टी पी प्राप्त होगी जिसे पोर्टल पर भरकर व्यक्ति द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन किया जायेगा उक्त के अतिरिक्त टोलफ्री नं0 1800212884444 डायल कर अपना नाम, जनपद, विकास खण्ड व गांव का नाम दर्ज कर सदस्य बनाया जा सकता है। आफलाईन के अन्तर्गत सम्बन्धित बी-पैक्स समिति या सम्बन्धित जिला सहकारी बैंक की शाखा से सम्पर्क स्थापित कर सदस्य बना जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों से समितियों में अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने में सहयोग करते हुए सदस्यता महा अभियान को सफल बनाये जाने की अपील की गयी।
मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यता महाअभियान को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सहकारी समितियों में सदस्य बनाये जाने का आवाहन किया गया।जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक विभाग को सदस्यता का लक्ष्य आवंटित कर सदस्यता महाअभियान को सफल बनाये जाने का सुझाव दिया गया।
इस अवसर पर जनपद के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी एंव सहायक विकास अधिकारी(सह0) के साथ-साथ सभी विकास खण्डों से भारी संख्या में कृषकों एंव जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी(सह0)खण्ड-बक्शा/सिकरारा ब्रह्मजीत सिंह विकास द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त