पति ने पहले पत्नी की किया हत्या फिर खुद अपना गला काटकर कर लिया आत्महत्या जानिए कारण

 

जनपद भदोही स्थित थाना कोईरौना क्षेत्र के दस्युपुर डीघ गांव में आज शनिवार की सुबह पति-पत्नी के हत्या की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों गोवा रह रहे थे और कुछ दिन पहले ही अपने रिश्तेदार (साढू) के घर दस्युपुर पहुंचे थे। शनिवार की सुबह भी विवाद के बाद पति ने पहले पत्नी की हत्या की। उसके बाद खुद के गले पर धारदार हथियार से वार कर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के डिघिया मांडा निवासी राजेश निषाद (32) की शादी परवा मदरापुर निवासी सन्नो देवी (26) के साथ दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी आजीविका की तलाश में गोवा चले गए और वहीं रहने लगे। बताया जा रहा है कि वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर सन्नो चार दिन पहले अपने मायके पहुंची। उसके बाद अपनी बहन के घर दस्युपुर डीघ पहुंची। उसकी तलाश में राजेश भी अगले दिन अपने साढू के घर पहुंच गया। 
दस्युपुर में सन्नो की बहन सुधा अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति और ससुर बाहर रहते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की रात एक बार फिर दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिस पर सुधा ने ऐतराज जताया और बोला कि इस तरह से लड़ाई-झगड़ा करना हो तो अपने घर चले जांए। उस समय मामला शांत हो गया। 
शनिवार की आज शनिवार की सुबह एक बार फिर पत्नी- पति के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मामला इतना बढ़ गया कि पति ने पहले पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अपने गले पर भी वार कर खुद की जान ले ली। घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। 
सूचना मिलते ही सीओ प्रभात राय व स्थानीय पुलिस फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीओ प्रभात राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच-पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने