केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रशासन ने कराई गिरफ्तारी,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन



जौनपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर जौनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिसिया कार्यवाई के तहत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। 
पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह का कथन है कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक ज्ञापन का कार्यक्रम सिटी मजिस्ट्रेट के यहां कार्यालय पर अनुमति के लिए दिया था लेकिन इस संदर्भ  में पुलिस प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व जिलाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, प्रांजल गौतम को पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मन्ना) ने कहा कि उन्होंने आज सुबह के लिए घर पर कुछ घंटों के लिए नजर बंद कर लिया गया था ।
कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जिलाधिकारी के कार्यालय पर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन राष्ट्रपति जी के नाम पर शौपा। ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर पार्टी के जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, यूथ विंग पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद शमीम, विशाल यादव शामिल हुए।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से छात्र विंग के अध्यक्ष अरविंद यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जियालाल, सदर विधानसभा के अध्यक्ष अनिल यादव, अब्बू साद, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, संजय पाल, केपी गुप्ता, श्यामलाल पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण चौरसिया, समाजसेवी वरिष्ठ सदस्य प्रदीप मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य शशिधर चौहान, इसरार अहमद, काशी प्रांत सचिव रघुवंश यादव, अरविन्द यादव, सरवेश यादव, अभिषेक यादव, अमर यादव, गोरख कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त