आखिरकार चर्चित थानेदार त्रिवेणी सिंह लाइन हाजिर हो ही गये,चन्दवक पहुंचे बृजेश


जौनपुर। थाना सरपतहां से अपने कृत्य के चलते थानेदार त्रिवेणी सिंह को आखिर कार लाइन हाजिर होना ही पड़ा है। पुलिस अधीक्षक डाo अजयपाल शर्मा ने आज दो उप निरीक्षकों को दी थानेदारी की कमान, वहीं चंदवक के थानेदार को किया लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया है।
यहां बता दे कि थाना सरपतहां में थानेदार पद पर तैनात दरोगा त्रिवेणी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे लेकर विभाग की खासी किरकिरी हो रही थी बीते दिवस पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरण करते हुए त्रिवेणी सिंह को सरपतहां से चन्दवक का थानेदार बना दिया इस नियुक्ति के बाद विभाग सहित पुलिस अधीक्षक भी किरकिरी के पात्र बनते जा रहे थे। चन्दवक थाने पर दो दिन तक थानेदारी करने के बाद आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने त्रिवेणी सिंह को आखिर कार लाइन हाजिर कर दिया और गौराबादशाहपुर के थानेदार रहे बृजेश कुमार गुप्ता को चन्दवक का थानाध्यक्ष बना दिया।पुलिस लाइन से राजराम द्विवेदी को गौराबादशाहपुर का थानाध्यक्ष बना दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह