ठाकुर बाड़ी महिला बाल विकास समिति ने सीएमओ की मौजूदगी में किया रक्तदान

जौनपुर। जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ठाकुर बाड़ी महिला बाल विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ, जौनपुर के तत्वावधान से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने समिति को उनके मानवता के प्रति किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर ने रक्तदान हेतु आए लोगों से बातचीत किया एवं उनका आभार व्यक्त किया। कुल 21 लोगों का रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से भी अपील किया है कि वह स्वेच्छा से अपना रक्तदान जिला चिकित्सालय में स्थापित ब्लड बैंक के लिए करें। जिससे आवश्यकता पड़ने पर आमजन के जीवन की रक्षा की जा सके।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के0के0 राय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सैफ एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*