राज्य मंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनो को दिया पांच पांच लाख रुपए का स्वीकृत पत्र


जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनेछा निवासी नरसिंह पुत्र रामअजोर एवं सुदामा पत्नी नरसिंह का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में दोनो पति पत्नी का निधन हो गया था के परिजनों से भेंट की।
खेल मंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनके पुत्र गण अमन, शुभम, रणजीत एवं शिवम को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000 (रु. पाँच लाख) (स्व. नरसिंह) एवं रु. 5,00,000 (रु. पाँच लाख) (स्व. सुदामा) की सहायता का कुल रु. 10,00,000 (रु. दस लाख) का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया।इसी क्रम मे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानीकलां निवासी भारत पुत्र स्व. अंगनू का विगत दिनों ट्रेन से दुर्घटना में निधन हो गया था।
खेल मंत्री शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी सुरसत्ती जी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000 (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान दिया।
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नदौली पहलमापुर निवासी श्याम नारायण सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया एवं उनकी धर्मपत्नी रीता सिंह जी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत रु. 5,00,000 (रु. पाँच लाख) की सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया।स्वीकृती प्रमाण पत्र देते समय खेल मंत्री के साथ उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त