जानिए आखिर वकील जज को माई लाॅड क्यों नहीं बोलेगा कारण क्या है


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखी। एसोसिएशन की ओर से बनाई गई टीमों ने हाईकोर्ट के प्रवेश द्वारों पर पहुंच कर वकीलों से न्यायिक कार्य में भाग नहीं लेने की अपील की। 
वहीं, दोपहर में एसोसिएशन ने बैठक कर शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। साथ ही प्रस्ताव पारित किया कि अब कोई वकील जजों को ‘माई लॉर्ड’ या ‘योर लॉर्डशिप’ कहकर संबोधित नहीं करेगा। 
एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार व अन्य समस्याओं को दूर न किए जाने के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया है। हड़ताल के दूसरे दिन कार्यकारिणी की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी की अध्यक्षता व महासचिव विक्रांत पांडेय के संचालन में हुई। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*