जेसीआई युवाओं का उचित मार्गदर्शन करती है- डाॅ अजय पाल शर्मा

जौनपुर।जेसीआई सप्ताह के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने जेसीआई द्वारा आयोजित डायमंड जेसीआई सप्ताह का उद्घाटन करते हुए कहा कि जेसीआई संस्था युवाओं का उचित मार्गदर्शन करती है तथा समाज में व्याप्त बुराइयों पर युवाओं को जागरूक करती हैं अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, तत्पश्चात युवाओं में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मिनी मैराथन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल और संस्था के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो भंडारी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कोतवाली चौराहा चहारसू चौराहा होते हुए ओलंदगंज में समाप्त हुआ,कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सी.ओ. सिटी देवेश सिंह ने मैराथन में भाग लिए लगभग 500 बच्चों को नशा न करने का शपथ दिलाये विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित संस्था के पूर्व अध्यक्ष संदीप पांडे, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा और ट्रैफिक इंस्पेक्टर जी.डी. शुक्ला ने संस्था के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा किया, मिनी मैराथन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त मोकलपुर निवासी दिवाकर यादव द्वितीय पुरस्कार चैंपियन यादव तथा तृतीय पुरस्कार प्रीतम सरोज को क्रमशः 5100,2500और1500 रु का नगद प्रोत्साहन राशि के साथ अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में सप्ताह चेयरमैन अंजनी प्रजापति, विशाल बैटरी के अधिष्ठाता/संयोजक सूर्यांश साहू,को-चैयरमैन ताहिर हुसैन पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह,रत्नेश गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ,संजय गुप्ता,निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, सचिव अजयनाथ, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव,संतोष अग्रहरि,हफिज शाह, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, विशाल तिवारी,दीपक वाधवा, मनीष चौरसिया,अजय कुमार गुप्ता,शुभम जायसवाल, सरदार रंजीत सिंह, अभिषेक जायसवाल, सतीश जायसवाल,प्रत्युष, राज साहू, अभिषेक बैंकर, सौरभ बरनवाल,डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह,अनिल अस्थाना, मुन्नालाल अग्रहरि, शाहिद मंसूरी, यशवंत साहू के साथ सैकड़ो समाज सेवी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हफिज शाह, अंजनी प्रजापति तथा डॉक्टर हर्षित गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया, सभी अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक सूर्यांश साहू ने व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला