नवागत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने जौनपुर पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करने के बाद जानिए क्या बताए अपनी प्राथमिकताएं



जौनपुर। शुक्रवार और शनिवार की देर रात जनपद जौनपुर का जिलाधिकारी बनाए जाने के तत्काल बाद ही शनिवार को दोपहर में जौनपुर पहुंच कर नवागत जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कोषागार में पहुंच कर जिलधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बताया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के अन्दर संचालित सभी योजनाओ का क्रियान्वयन कराना एवं कृषि के क्षेत्र में किसानो से जुड़ी हुई योजनाओ के क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता में रहेगा।
डीएम जौनपुर का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात डाॅ दिनेश चंद्र ने कहा कि जन शिकायतो का निस्तारण, राजस्व वादो का निस्तारण, शोसल शिकायतो का निस्तारण तेजी से कराया जायेगा। इसके अलांवा नवागत डीएम ने सबसे महत्वपूर्ण बात बतायी की वह आम जनमानस के लिए 24 घन्टे उपलब्ध रहेंगे उन्होंने बताया कि हम महात्मा अंकुर की धरती बिजनौर के रहने वाले है इसलिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा।
डाॅ चंद्र ने कहा विकास के सभी कार्यो में जन प्रतिनिधियों और जन सहयोग सहित मीडिया का फीडबैक लेते हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाया जायेगा। नवागत डीएम ने निवर्तमान डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने जिले में अच्छे काम किए है उसे और भी आगे बढ़ाया जायेगा। नवागत डीएम ने बताया कि वह राजस्व के मामलो उचित न्याय कराने का प्रयास करेंगे जबकि राजस्व के मामलो में लाभ पाने वाला संतुष्ट होता है तो दूसरा नाराज होता है। उन्होंने अपना परिचय दिया कि वह पीसीएस से सरकारी सेवा में आये और 2012 बैच के आईएएस अधिकारी बने है। बतौर जिलाधिकारी जौनपुर उनकी चौथी पोस्टिंग है इससे पहले कानपुर देहात, बहराइच और सहारनपुर के डीएम पद पर रह चुके है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर का निवासी हूं। जौनपुर विद्वानो की धरती है यहां पर बतौर डीएम पोस्टिंग पा काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण ट्रेजरी अधिकारी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी