सपा विधायक के बेटा हुआ गिरफ्तार, विधायक पत्नी सहित हुए अंडरग्राउंड तलाश में जुटी पुलिस

 

जनपद भदोही में किशोरी से उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने और बंधुआ मजदूरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हो। हलांकि गिरफ्तारी के डर से दोनो पति पत्नी अंडरग्राउंड हो गए। विधायक व उनकी पत्नी ने शनिवार को ही आवास छोड़ दिया। रविवार को विधायक के आवास पर पहुंची पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। कोतवाली में विधायक के बेटे से पूछताछ चल रही है। विधायक के आवास पर सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
भदोही नगर के पचभैया वार्ड स्थित सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर की रात 17 वर्षीय किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। किशोरी बीते नौ सालों से विधायक आवास पर काम करती थी। घटना के अगले दिन श्रम विभाग, सीडब्ल्यूसी और पुलिस की टीम ने आवास से एक और नाबालिग किशोरी को बरामद किया।
किशोरी के मां-बाप और परिजनों के साथ बरामद किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ बंधुआ मजदूरी, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही गिरफ्तारी के डर से विधायक और उनकी पत्नी आवास छोड़कर अंडरग्राउंड हो गए।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजबीर सिंह के साथ पुलिस टीम विधायक आवास पर धमक पड़ी। पुलिस ने आवास से विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में ले लिया और उन्हें पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आई। दूसरी तरफ विधायक के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं का भी जमावड़ा है। आवास पर पुलिस का पहरा भी बढ़ा दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया