भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भव्य रूप से मनाई


थरवई (प्रयागराज) भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं संगठन के संरक्षक बी डी शुक्ला, गामा द्विवेदी हनुमान शुक्ला, कृष्ण कुमार गिरी, राजन तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती महासंघ के जिला कार्यालय पर पूरी भव्यता के साथ मनाई गई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के गंगा पार जिलाध्यक्ष श्याम कृष्णा 'पिंटू' शुक्ला ने की। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें सामाजिक समरसता और न्याय के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री उमेश तिवारी, रामू भैया पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष सोरांव जयकृष्णा पाण्डेय, बीरु तहसील अध्यक्ष फूलपुर, जितेंद्र कुमार शुक्ला (फूलपुर तहसील महामंत्री), जिला महामंत्री शिवम नंदन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा महामंत्री, संजयपाण्डेय जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, बिंदु गुप्ता (जिला प्रतिनिधि), बृजेश आनंद, कृष्ण मोहन मौर्य (गंगा पार प्रतिनिधि), लव गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), जिला सचिव कमलेश कुमार विश्वकर्मा, जिला संगठन मंत्री कमल राज साहू, संयुक्त सचिव कृष्ण कुमार यादव, एवं जिला प्रचार मंत्री अरुण कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में  क्षेत्रीय पत्रकारों की सहभागिता रही। सभी ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता, न्याय तथा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


            कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें ) 8756586299

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ