एडीएम पेशकार आशीष त्रिपाठी पुनः बने लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष।

जौनपुर। असहाय और कमजोर वर्ग में अपने सहयोग के लिए पहचानी जाने वाली जनपद में अग्रणी संस्था 'लायंस क्लब जौनपुर सूरज' संगठन के द्वारा एक चुनावी सभा का आयोजन संस्थाध्यक्ष विकास साहू उर्फ विक्की की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय पर किया गया। 
जिसमें चुनाव अधिकारी संतोष साहू बच्चा ने सत्र 2025-26 की अध्यक्ष के लिए एडीएम पेशकार आशीष त्रिपाठी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस प्रस्ताव को सदन के लोगों द्वारा एक मत से समर्थन देकर अध्यक्ष के रूप में आशीष त्रिपाठी को निर्वाचित किया।

इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आइए हम सब मिल कर सेवा कार्यों का कीर्तिमान स्थापित करें। उपाध्यक्ष प्रथम एवं द्वितीय पर अमित साहू एवं विशाल यादव चयनित किए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सचिव के लिए राजेंद्र खत्री, एवं कोषाध्यक्ष के लिए संतोष मौर्य का चयन किया। उक्त अवसर पर सर्वजीत श्रीवास्तव, आनंद स्वरूप साहू, सतीश मौर्य, दशरथ मौर्य, नसीम अख्तर,  ललित कुशवाहा, अजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह