*जौनपुर: बदमाशों ने महिला दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों की जान लेने के लिए पिकअप से मारी टक्कर!*


            
 *चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर,*

*जौनपुर।* पिकअप सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लगभग रात 12 बजे एक पिकअप वाहन सवार ने चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। जिसमे चौकी प्रभारी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
             
 घटना के समय छह पुलिसकर्मी एक स्कूटी और दो बाइकों पर सवार थे। एसपी देहात शैलेन्द्र सिंह के अनुसार बदमाशो ने जानबूझकर पुलिस टीम के वाहनों की टक्कर मारी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित कर दिया गया है, जल्दी ही सभी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।
               
 जलालपुर थाना के पराउगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह अपनी टीम के साथ बीती रात अलग अलग बाइक से क्षेत्र में किसी बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही थी, इसी बीच चौरी बाजार के पास पीछे से आयी पिकअप गाड़ी ने पुलिस की दो बाइको को टक्कर मारते हुए तेजी से भाग निकली। इस वारदात में चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए, सभी को पहले पास के अस्पताल ले जाया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी भेज दिया गया। 
                   
घटना में महिला चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को भी हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं और सभी का इलाज जारी है।
              
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को किसी पशु तस्कर ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
           घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसपी सिटी, समेत कई आला अधिकारियों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल चौकी इंचार्ज का हालचाल लिया।
           
अपर पुलिस अधीक्षक देहात ने कहा कि पिकअप सवार बदमाशों ने जानबूझकर कर पुलिस टीम के बाइक को टक्कर मारी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिए जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मचा कोहराम!

*पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, जानिए कब होगा चुनाव*

जौनपुर में रैपिडो बाइक सर्विस का ज़बरदस्त लॉन्च: युवाओं को मिला रोजगार, यात्राएं हुईं और स्मार्ट!