शाहगंज पुलिस ने शांति भंग करने पर सात लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय को भेजा

जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात लोगों (पुरुष व महिला) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में की गई।

थाना प्रभारी श्री के.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. कु. खुश्बू चौधरी (22) पुत्री बसन्त चौधरी, निवासी हुसेनाबाद पटनहिया, थाना शाहगंज
  2. कु. सरोजा यादव (27) पुत्री श्रीप्रकाश यादव, निवासी हुसेनाबाद पटनहिया
  3. केवला देवी (50) पत्नी स्व. राजबली बिन्द, निवासी हुसेनाबाद (बड़का केवटाना बस्ती)
  4. नन्हिका देवी (45) पत्नी लालजी बिन्द, निवासी हुसेनाबाद (बड़का केवटाना बस्ती)
  5. पारस (45) पुत्र रामचेत, निवासी ताखापूरब
  6. भानमती देवी (42) पत्नी पारस, निवासी ताखापूरब
  7. गुलाब (34) पुत्र रामचेत, निवासी ताखापूरब, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्र0नि0 श्री के.के. सिंह, थाना शाहगंज
  2. उ0नि0 आनंद प्रजापति मय पुलिस टीम, थाना शाहगंज

शाहगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सख्ती साफ झलक रही है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह