Posts

Showing posts from February, 2026

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

Image
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्र खोदने को लेकर हुए विवाद में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान और उनके दो समर्थकों के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज हो गया। तीन दिन तक चले घटनाक्रम के बाद दर्ज हुई एफआईआर से इलाके में खलबली मच गई है। वहीं पुलिस की शुरुआती कार्यवाही को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, 25 फरवरी 2026, बुधवार की शाम करीब 5 बजे मखदूमपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में एक व्यक्ति के दफन को लेकर कब्र खोदने पर विवाद हो गया था। शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी शाह शब्बीर हुसैन उर्फ बबलू पुत्र स्व. शाह महमूद आलम ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मौके पर डॉ. सरफराज खान पुत्र गयासुद्दीन खान, रिजवान खान पुत्र मुस्ताक खान और तारिक खान उर्फ बाबू पुत्र राजू खान मौजूद थे। पीड़ित का आरोप है कि डॉ. सरफराज ने कब्र जेसीबी मशीन से खोदने की बात कही, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात पर कथित रूप से उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया। उल्टे डॉ. सरफर...

ताइक्वांडो में मोहम्मद हसन कॉलेज की ऐतिहासिक जीत

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर (गाजीपुर) में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पूर्वांचल क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतिस्पर्धा में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, पीजी कॉलेज गाजीपुर, टीडी कॉलेज जौनपुर, वी एन एस लॉ कॉलेज, यशोदा महाविद्यालय, श्री विश्वनाथ महाविद्यालय, बालाजी कॉलेज तथा श्री हरि देश महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच 42 अंकों के सर्वोच्च स्कोर के साथ मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की ताइक्वांडो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि तिलकधारी महाविद्यालय की टीम द्वितीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और संयम का परिचय देते हुए निर्णायकों एवं दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में हर्ष और उत...

वृद्धा ने कमरा एवं शौचालय पर कब्जे का लगाया आरोप

Image
एक वर्ष से विपक्षियों के कब्जे से मुक्त कराने को दर-दर भटक रही पीड़िता जौनपुर। केराकत थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकरामनगर (कनुवानी) निवासिनी 85 वर्षीय वृद्धा मुनेसरा देवी पत्नी छट्ठू ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए विपक्षियों द्वारा कमरा एवं शौचालय पर जबरदस्ती कब्जे का आरोप लगाया। 85 वर्षीय वृद्धा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से वह अपने कमरे एवं शौचालय को विपक्षियों के कब्जे से मुक्त कराने हेतु दर-दर भटक रही है लेकिन कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है और न ही किसी भी प्रकार की कार्यवाही ही हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे पुत्र दीनानाथ पुत्र छट्ठू ने मुझे अपने अंश में रहने के लिए अलग से कमरा और शौचालय बनवाकर दिया था जिसमें मैं लगभग 10 वर्षों से रह रही थी। उस पर लाल बहादुर पुत्र छट्ठू, अजय पुत्र लाल बहादुर, लालमनी पत्नी लाल बहादुर एवं सुनीता पत्नी अजय ने लगभग एक वर्ष पूर्व उन्हें मारपीट करके कमरे तथा शौचालय पर जबरदस्ती कब्जा करके उन्हें भगा दिया। वह मड़हे में किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही है जिससे इस अवस्था में उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता ने जिला...

वृहद रोजगार मेले में 60 कंपनियों ने दिया अवसर

Image
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं एमएलसी ब्रजेश सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर फीता काटकर किया। राज्यमंत्री ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वृहद रोजगार मेले में स्किल एवं नॉन-स्किल सहित विभिन्न डिग्री धारकों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मेले में Tata Group, Hindalco Industries सहित कुल 60 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार एवं विपिन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान क...

टी.डी पीजी कॉलेज में संस्थापक तिलकधारी सिंह की 154वीं जयंती पर भव्य समारोह

Image
जौनपुर। नगर के टी.डी. पीजी कॉलेज में संस्थापक तिलकधारी सिंह की 154वीं जयंती शनिवार को ‘संस्थापक दिवस’ के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह रहीं, जबकि अध्यक्षता पूर्व कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, प्रो. राजेश सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कुलगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने संस्थान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, गौरवशाली परंपरा एवं शैक्षिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मंथन’ का विमोचन किया गया। शिक्षा विभाग के प्रो. अजय दुबे ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद...

मड़ियाहूं के शीतलगंज में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल; पुलिस जांच में जुटी

Image
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तीखा संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान एक महिला चाकू से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए चिकित्सीय परीक्षण की मांग के साथ पुलिस को तहरीर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शीतलगंज निवासी साक्षी जायसवाल का पड़ोसियों से मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि विवादित संपत्ति पर कब्जे के प्रयास को लेकर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और हाथ में चोट लग गई। घटना के दौरान उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल महिला ने मड़ियाहूं कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मकान का विवाद चल रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्व में कार्रवाई भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि तहरीर के...

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

Image
जौनपुर। जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत गभीरन बाजार में हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मोमिनपुर मुडैला गांव निवासी अशोक कुमार सोनकर का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार सोनकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे परीक्षा देकर अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गभीरन बाजार के समीप पहले से मौजूद 7-8 युवकों ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र को लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों के मौके से फरार होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। शनिवार को परिजनों ने...

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ

Image
जफराबाद।स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को होली व रमजान को लेकर एक अहम बैठक बुलायी गयी।बैठक में क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों से आपसी भाईचारे को लेकर बात हुई। बैठक को सम्बोधित करते थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि होली तथा रमजान के मौके पर कोई भी व्यक्ति अगर अराजकता फैलाता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।जिस व्यक्ति को होली का पर्व नही खेलना है वह होली खेलते समय घर मे रहें।वैसे जो नही खेलना चाहता उसके साथ जबर्दस्ती नही किया जाय।उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन से लेकर होली खेलने तक कोई भी अराजकता फैलाये तो तत्काल पुलिस को बताएं।थाने के एसएसआई अरविंद सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम लगातार अराजक तत्वों को चिन्हित कर रही है।शान्ति समिति की बैठक में पूर्व चेयरमैन जफराबाद प्रमोद कुमार बरनवाल,डॉ जनार्दन सिंह,अखिलेन्द्र सिंह,मानवेन्द्र सिंह,लालजी राम,राजेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार निषाद,योगेश त्रिवेदी, मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद आमिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वैज्ञानिक सोच से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण: प्रो. वंदना सिंह

Image
विकसित भारत के लिए शोध ,   नवाचार जरूरी : प्रो. बाल चन्द्र यादव दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य समापन   जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ,  जौनपुर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) संस्थान में  शनिवार  को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विज्ञान को समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को नवाचार ,  शोध एवं सृजनात्मक चिंतन की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही राष्ट्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती है तथा नई पीढ़ी को समस्याओं के समाधान हेतु तार्किक एवं प्रयोगात्मक सोच विकसित करनी चाहिए। भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और  2047  तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें अपने युवा पीढ़ी को सशक्त करना पड़ेगा  |  इस दिशा में भारत सरकार के स्टार्टअप ,  इनक्यूबेटर , ...

होली के अगले दिन 5 मार्च को दीवानी न्यायालय में रहेगा अवकाश

Image
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने जानकारी दी है कि होली पर्व के मद्देनजर 5 मार्च 2026 को जनपद न्यायालय एवं वाह्य न्यायालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बताया गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पत्र दिनांक 13 जनवरी 2026 के अनुपालन में 15 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया जाना था। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर ने 26 फरवरी 2026 को प्रस्ताव पारित कर अवगत कराया कि 4 मार्च को होली का पर्व है तथा अगले दिन सार्वजनिक परिवहन सुचारु रूप से संचालित नहीं होते, जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को न्यायालय आने-जाने में कठिनाई होती है। संघ ने 15 जनवरी के अवकाश के एवज में 5 मार्च को अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। प्रस्ताव के आलोक में पूर्व घोषित 15 जनवरी 2026 के स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 5 मार्च 2026 को अवकाश रहेगा। साथ ही, 15 जनवरी के अवकाश के एवज में 23 मई 2026 (चतुर्थ शनिवार) को न्यायिक कार्य दिवस घोषित किया गया है।

पोस्टर, रंगोली, क्विज, निबंध प्रतियोगिताओं में छात्रों की उत्साहपूर्ण सहभागिता

Image
विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन   जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर ,  रंगोली ,  क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं ,  जिनमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण ,  नवाचार की भावना तथा विज्ञान के प्रति गहरी रुचि विकसित करना था। पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ,  कृत्रिम बुद्धिमत्ता ,  पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास जैसे समसामयिक विषयों को सृजनात्मक और आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता और त्...

कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में ईएलसी समीक्षा कार्यक्रम, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

Image
पीयू में मतदाता जागरूकता की अलख कुलपति ने समारोह में  लोगों को दिलाई मतदाता शपथ  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शुक्रवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) की समीक्षा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय ,  अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय किए जाने तथा पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए।   कार्यक्रम का स्वागत भाषण परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर उसे निरंतर सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि मतदान और मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं तथा लोकतंत्र की सशक्तता के लिए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना प्...

लोक अदालत,लैंगिक समानता के प्रति जागरूक होना जरूरी-सिविल जज

Image
  लोक अदालत व लैंगिक समानता पर जागरूकता संगोष्ठी जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर, दीवानी न्यायालय जौनपुर एवं मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में लैंगिक समानता, राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम विषय पर एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विधिक जागरूकता को सुदृढ़ करना, घटते बाल लिंगानुपात के प्रति चेतना विकसित करना तथा महिला एवं बालिका संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीवानी बार काउंसिल जौनपुर के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र यादव ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा, “लैंगिक समानता केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि संवैधानिक दायित्व भी है, जिसे हम सभी को मिलकर सशक्त करना होगा।” मुख्य वक्ता के रूप में सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “राष्ट्रीय लोक अदालत एवं स्थायी लोक अदालत न्याय को सरल, त्वरित और किफायती बनाती हैं, जिससे आमजन को न्याय सुलभ हो पाता ...

डीएम—एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने गुरूवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गयी। जिलाधिकारी ने जेल अस्पताल जाकर भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देशित किया कि नियमित रूप से इनके स्वास्थ्य की जांच की जाय। पाकशाला में जाकर बन्दियों के भोजन, नाश्ता के गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देश दिये गये कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाय। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये संबंधित जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुये जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता आईपीएस सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का हुंकार, कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

Image
  बीएसए कार्यालय पर धरना, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जौनपुर। टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का गुस्सा गुरुवार को सड़कों पर फूट पड़ा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत बीएसए कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बाद में शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने निर्धारित सभी अर्हताएं पूर्ण कर विधिवत नियुक्ति पाई थी, लेकिन एक सितंबर 2025 को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद सभी शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने से व्यापक असंतोष फैल गया है। इससे हजारों शिक्षकों की सेवा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि सरकार 2017 में आरटीई एक्ट में किए गए संशोधन को निरस्त करते हुए अध्यादेश लाए और 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करे। उन्होंने...

विद्यालय प्रबन्ध समिति अपने दायित्वों का करें समुचित निर्वहन: डा. पटेल

Image
जौनपुर। विद्यालय प्रबन्ध समिति (एसएमसी) को अपने कार्यों और दायित्वों के प्रति पूरी तरह जागरूक रहकर उनका समुचित निर्वहन करना चाहिए, ताकि विद्यालयों का संचालन, शैक्षिक गुणवत्ता और विकास कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें। उक्त बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है। एसएमसी की सक्रिय भूमिका से विद्यालयों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया कि वे अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर एक सक्रिय एवं जिम्मेदार समिति का गठन करें, जिससे विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण बेहतर हो तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान डीसी सामुदायिक शिक्षा सत्येन्द्र गुप्ता द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बुकें भेंट करके सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक सुभाष तिवारी ने नई...

जौनपुर: कब्र की खुदाई को लेकर विवाद,चेयरमैन पति समेत पांच पर मारपीट का आरोप

Image
 *जौनपुर।* थाना जाफराबाद क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ले में कब्र की खुदाई को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष ने चेयरमैन पति व उनके समर्थकों पर प्राणघातक हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।  मोहल्ला शेखवाड़ा निवासी शाहनेयाज अहमद ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 25 फरवरी 2026 को नगर निवासी जुम्मन शाह के इंतकाल के बाद नगर पंचायत कार्यालय के बगल कब्र की खुदाई की बात हो रही थी। इसी दौरान चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान अपने समर्थकों तथा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर मौजूद थे।   आरोप है कि शाम करीब 5:45 बजे शाहनेयाज के भाई शाह शब्बीर मौके पर पहुंचे और जेसीबी से खुदाई कराए जाने का विरोध किया। इस पर कहासुनी हो गई। प्रार्थी का आरोप है कि डॉ. सरफराज खान, तारिक उर्फ बाबू खान, साहिल उर्फ पोपट उर्फ पुल्लू खान, रिजवान खान व नेहाल पुत्र शकील ने मिलकर शाह शब्बीर और उसके साथी साहिल की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में पुलिस के हस्तक्षेप से जान बची। मारपीट में मोबाइल फोन टूटने तथा हाथ की उंगली, पेट व पीठ में चोट आने का भी आरोप लगा...

*अखिलेश यादव पर सवाल सुनते ही रामभद्राचार्य ने बंद किया गाड़ी का शीशा,*

Image
*जौनपुर।* विश्वविख्यात संत एवं रामकथा मर्मज्ञ रामभद्राचार्य गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। वे हेलिकॉप्टर से यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।         आगमन पर उन्होंने नगर स्थित प्रसिद्ध मां शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। मंदिर परिसर में उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शन के बाद जब वे अपने वाहन की ओर बढ़े तो पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान को लेकर सवाल किया। सवाल सुनते ही उन्होंने बिना कोई प्रतिक्रिया दिए तत्काल अपनी गाड़ी का शीशा बंद कर लिया और आगे बढ़ गए।          इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।           इसके बाद वे निर्धारित निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां आयोजकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर उनकी जन्मभूमि है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति एवं विशेष आनंद की अनुभूति होती है। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा, जबकि सुरक्षा व्यवस्था ...

डिजिटल युग में आईपीआर अत्यंत महत्वपूर्णः अशोक सहगल

Image
शोधार्थी के लिए नवाचार सबसे बड़ी पूंजीः कुलपति नवाचार संरक्षण राष्ट्र की प्रगति के लिए जरूरीः आलोक मिश्रा जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (आईपीआर) सेल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय  “ बौद्धिक संपदा अधिकार : उभरती प्रवृत्तियाँ और चुनौतियाँ ”  रहा। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि  “ इन्वेंशन ही एसेट है ” । किसी भी संस्थान अथवा शोधकर्ता के लिए नवाचार    उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि नए विचारों ,  शोध कार्यों और आविष्कारों को सही दिशा में संरक्षित किया जाए तो वही आर्थिक उन्नति और सामाजिक विकास का मजबूत आधार बनते हैं। विश्वविद्यालयों को नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े नियमों ,  पेटेंट प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही डिजिटल युग की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज कॉपीराइट उल्लंघन ,...

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला

Image
जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पुत्र गयासुद्दीन खान पर दिनांक 25/02/26 दिन बुधवार समय 5 बजे दबंगाें ने गोल बनाकर डॉ सरफराज खान पर उस समय प्राण घातक हमला बोल दिया जब, 5 बजे शाम एक कबरिस्तान में मुर्दा दफन करने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो रहा था । प्रथम पक्ष आसिफ एवं द्वितीय पक्ष शाहआलम के दरमियान मुर्दा दफन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था । जिसमे डॉ. सरफराज खान की मध्यस्थता से दोनो पक्ष रजामन्दी से मुर्दा दफन करने के लिए कब्र खोदने के लिये तैयार हो गये। इसी दौरान शाह शब्बीर पुत्र महमूद साकिन शेखवाडा (हिसार कोट) डॉ.सरफराज खान को मां-बहन की गाली देने लगा और अपने सहयोगी साहिल पुत्र रफीक, हशमत पुत्र अफसर एवं बिलाल पुत्र अफसर ने डॉ.सरफराज़ खान पर हमला बोल दिया ।हमलावरों ने डॉ.सरफराज खान के ऊपर हाथ-पैर इटा-पत्थर चलाने लगे जिसके कारण डॉ.साहब के चेहरे पर चोट आयी उक्त वारदात में दाऊद पुर महफूज भीड़ मे लोगो को उकसाकर मौहोल खराब करने की कोशिश कर रहा था। पूर्व इसके द्वारा डॉ.साहब के ऊपर कई बार हमला एवं वदतमीजी की जा चुकी है ।डॉ.साहब ने थाना अध्यक्ष ...

जौनपुर: खुद को गोली मारने से पहले बनाया VIDEO, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

Image
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में 48 वर्षीय किसान संजय यादव ने सोमवार रात करीब 11 बजे अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने तीन वीडियो बनाकर अपने परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। तीन वीडियो में जताई पीड़ा संजय यादव ने आत्महत्या से पहले 26 सेकंड, 23 सेकंड और 2 मिनट 19 सेकंड के तीन वीडियो रिकॉर्ड किए। सबसे लंबे वीडियो में उन्होंने कहा कि वह पूरे होशोहवास में अपनी बात प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 7-8 महीनों से उनका भाई उन पर हमला कर रहा था और पत्नी, बेटे तथा भाई द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। वीडियो में उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी और भाई के बीच अवैध संबंध हैं। संजय ने कहा कि वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और इसी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपने भाई योगेंद्र उर्फ मुन्ना को कड़ी सजा देने की मांग की। संजय ने वीडियो में यह भी अनुरोध किया कि उनकी मौत के बाद उनके जानवरों को बेचकर कर्जदारों का पैसा चु...

करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण

Image
जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें”: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र ब्लॉक में तीन गेट एक मार्डन सभागार का हुआ लोकार्पण ब्लॉक के सभी गांवो के विकास में नहीं होगी कमी : सुनील यादव मम्मन जौनपुर। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला में करीब तीन करोङ के ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यो का शिलान्यास किया । इस दौरान उन्होंने परिसर में शहीद स्तंभ तीन गेट मार्डन सभागार व अन्य कार्यालय का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया । उन्होंने कहा कि जौनपुर को और विकास योजना की बड़ी सौगातें मिलेगी । जिसमे रिंग रोड हाईवे ओवर ब्रिज समेत जल्दी ही ऑडिटोरियम तैयार हो जाएगा । प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने विकासखंड करंजाकला के आधुनिक मॉडर्न सभागार का लोकार्पण किया। तीन मॉडर्न गेट का लोकार्पण किया। शहीद स्तंभ मॉडर्न शौचालय सेमत तीन करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें गांव के विकास की दो करोड़ 23 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया । विकासखंड के आधुनिक बनाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि चौमुखी विकास हो रहा है। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने ...

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने सोमवार को तहसील मड़ियाहू का औचक निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम, उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष का गहन निरीक्षण किया और न्यायिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्विवाद वरासत से संबंधित कुछ प्रकरणों में आवेदकों के आवेदन मामूली त्रुटियों के आधार पर निरस्त कर दिए गए हैं। इस पर उन्होंने राजस्व परिषद के निर्देशों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि निर्विवाद वरासत के मामलों में आवेदन निरस्त करने से पूर्व तहसीलदार पूर्ण रूप से संतुष्ट हों तथा समुचित परीक्षण के बाद ही अंतिम निर्णय लें। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों को निरस्त किया गया है, उनकी पुनः समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र आवेदक अनावश्यक रूप से वंचित न रहें। साथ ही उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को सभी निरस्त प्रकरणों की सूची तैयार कर नियमानुसार त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सु...

पर्यावरण संरक्षण पर डीएम सख्त, वृक्षारोपण व गंगा स्वच्छता की समीक्षा

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके। जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता और पुनरुद्धार के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति जानी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं तथा स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जाए। जिला पर्यावरण समिति के अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा ई-वेस्ट निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक क...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

Image
जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ की खानपान परंपरा को मिलेगा नया मंच तीनों जनपदों के 2- 2 व्यंजनों की प्राथमिक रिपोर्ट भेजी गई जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग द्वारा प्रदेश में “एक जिला–एक व्यंजन” योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर को इस योजना के अंतर्गत “ज्ञान भागीदार” के रूप में नामित किया गया है। सोमवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह को योजना के अंतर्गत तैयार की गई प्राथमिक रिपोर्ट समन्वयक प्रो. प्रदीप कुमार एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने प्रस्तुत की।रिपोर्ट में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आजमगढ़, मऊ और जौनपुर जिलों के दो-दो पारंपरिक व्यंजनों/खाद्य उत्पादों की पहचान कर उनका विस्तृत दस्तावेजीकरण तैयार किया गया है, जिसे शासन को प्रेषित किया जा रहा है। यह योजना प्रत्येक जिले की पारंपरिक खानपान परंपरा को चिन्हित कर उसे बाजार आधारित उत्पाद के रूप में विकसित करने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं के लिए रो...

सराय ख्वाजा स्थित ऐतिहासिक सूरजकुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सराय ख्वाजा गांव के ऐतिहासिक सूरजकुंड पर ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश और क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और सूरजकुंड के ऐतिहासिक महत्व, परंपराओं एवं लोक मान्यताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने ग्रामीण जीवन, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक पहलुओं पर भी गहन अध्ययन किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में पढ़ाई के साथ-साथ समाज के बीच जाकर अनुभव प्राप्त करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में  विभाग के डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. अवध बिहारी सिंह,अर्...

लखनऊ के निर्देशन में न्याय समागम–2026 का हुआ शुभारम्भ

Image
पुलिस लाइन में मेगा न्याय सहायता शिविर का हुआ आयोजन जौनपुर। न्याय समागम-2026 अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा/वृहद सहायता से शिविर का आयोजन पुलिस लाइन परिसर में हुआ। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशानुसार व सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला प्राधिकरण सुशील सिंह की देख—रेख में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन सुभाष चन्द्र यादव सहित अन्य अन्य ने मां सरस्वती जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों का स्वागत न्यायाधीशगण तथा अधिकारीगण द्वारा पौधा भेंट करके किया गया। इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति की। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हमारे संविधान में लोगों को नि:शुल्क न...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

Image
जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत विशेष अभियान तिथि पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र 366 जौनपुर अन्तर्गत तिलकधारी इण्टर कॉलेज एवं मुक्तेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में मतदेय स्थलों पर विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया जहां संबंधित एईआरओ भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ संख्या 493, 403 एवं 497 सहित अन्य बूथों पर चल रही निर्वाचन की कार्यवाही का विस्तार से अवलोकन किया तथा संबंधित बीएलओ से लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, हियरिंग प्रतिशत, अनमैप्ड डाटा एवं फॉर्म-6 की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सतत पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ द्वारा दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई (हियरिंग) की कार्यवाही की जा रही है तथा फॉर्म-6 (नये मतदाता पंजीकरण हेतु) भी प्राप्त किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ एवं सहयोगी अधिकार...

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चमके जौनपुर के धर्मेश यादव

Image
  स्वर्ण रजत पदक जीतकर लौटेने पर हुआ भव्य स्वागत जौनपुर। मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में 45वीं मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी धर्मेश यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने किया। बता दें कि जिला मुख्यालय से सटे ग्राम प्यारेपुर निवासी धर्मेश यादव पुत्र स्व. चंद्रजीत यादव ने प्रतियोगिता में जेवलिन थ्रो में रजत पदक तथा बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के सदस्यों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान ने धर्मेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जौनपुर के लिए गर्व का विषय है। वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धर्मेश मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के सबसे युवा सदस्य हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद का मान-सम्मान प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। श...

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

Image
बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार सुबह दिनदहाड़े 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुनीपुर निवासी शुभम शुक्ला (25) पुत्र राजेश शुक्ला रविवार सुबह लगभग 10 बजे गांव स्थित प्राइमरी स्कूल की ओर गया था। आरोप है कि उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मगरमऊ रोड पर उसे चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हालत में युवक सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बरसठी थाना पुलिस भी पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। मृतक के पिता राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी सुरेंद्र सरोज...

जनगणना-2027 की तैयारियों पर मंथन, 22 मई से शुरू होगा प्रथम चरण

Image
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रथम जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 7 मई से 21 मई 2027 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं गणना कर इस राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई कि जनपद के मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण 24 से 27 फरवरी 2027 तक लखनऊ में आयोजित होगा। साथ ही 146 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, जिन्हें मार्च में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले में 8000 से अधिक ग्रामीण एवं 1000 से अधिक शहरी गणना ब्लॉक ...

यूपी बोर्ड परीक्षा के दोनों पाली में 605 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Image
किसी भी केन्द्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के तीसरे शनिवार को दोनों पाली में 605 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे दिन परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। उड़न दस्ता की टीम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रही। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रही। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का गृह विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 20 हजार 343 छात्र, छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें 19 हजार 369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 974 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली ही पाली में इंटर के छात्रों का फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा, पाक शास्त्र, धुलाई एवं रंगाई, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीकी, रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टीवी, ऑटोमोबाइल, आशुलिपि टंकण, नर्सरी शिक्षण, डेरी और बहीखाता विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए कुल 537 परीक्षार्...