कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में ईएलसी समीक्षा कार्यक्रम, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

पीयू में मतदाता जागरूकता की अलख

कुलपति ने समारोह में  लोगों को दिलाई मतदाता शपथ 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में शुक्रवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) की समीक्षा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब को सक्रिय किए जाने तथा पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम का स्वागत भाषण परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया

इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर उसे निरंतर सक्रिय रखा जाए। उन्होंने कहा कि मतदान और मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं तथा लोकतंत्र की सशक्तता के लिए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

मुख्य वक्ता एवं जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा ने निर्वाचन साक्षरता क्लब की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ईएलसी का उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को उनके चुनावी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा पंजीकरण और मतदान की प्रक्रिया से परिचित कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक कक्षा में कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति की जाए तथा प्रत्येक कॉलेज से एक स्वीप नोडल अधिकारी एवं एक-एक बालक व बालिका कैंपस एंबेसडर नामित कर उनकी सूची विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने यह भी बताया कि जो छात्र-छात्राएं 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैंवे प्रारूप-6 के माध्यम से अपना नाम निर्वाचक नामावली में जुड़वा सकते हैं। आवेदन संबंधित बीएलओ को प्रस्तुत किया जा सकता है अथवा ECINET ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। सभी महाविद्यालयों में मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।

 विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार मौर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई।

मंच संचालन उत्कर्ष त्रिपाठी एवं श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी लाल बहादुरप्रो. मिथिलेश सिंहडॉ. रसिकेश सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर: कब्र की खुदाई को लेकर विवाद,चेयरमैन पति समेत पांच पर मारपीट का आरोप

*अखिलेश यादव पर सवाल सुनते ही रामभद्राचार्य ने बंद किया गाड़ी का शीशा,*

लोक अदालत,लैंगिक समानता के प्रति जागरूक होना जरूरी-सिविल जज