उत्तर प्रदेश विधानसभा में ऊर्जा मंत्री पर जमकर बरसीं -डॉ.रागिनी सोनकर
विधवाओं-दिव्यांगों में सीता मैया को पहचाने सरकार : डा. रागिनी सोनकर
गरीबों से एक तरफ पेंशन बांटो, दूसरी तरफ बिजली बिल से डबल वसूली!
विधायक ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में लगभग 40 लाख अंत्योदय कार्डधारक गरीबी रेखा से बहुत नीचे हैं, जिनके लिए कोई विशेष बिजली स्कीम नहीं लाई गई। 300 यूनिट बिजली का सालाना बिल 20,800 रुपये आता है, जबकि विधवाओं को मात्र 1,000 रुपये पेंशन दी जा रही है लेकिन 1,740 रुपये बिजली बिल वसूला जाता है। इसी प्रकार दस लाख दिव्यांगों और वृद्धों से पेंशन के नाम पर एक तरफ 1,000 रुपये देकर दूसरी तरफ बिजली बिल से डबल वसूली की जा रही है।
विधायक डॉक्टर सोनकर ने कहा कि अंत्योदय कार्डधारकों, विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान की जाए, बिजली बिल में वर्तमान सब्सिडी (जैसे 3.50 रुपये प्रति यूनिट अंत्योदय पर) को बढ़ाकर पूर्ण छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार 'सीता मैया' की कथा सुनाने के बजाय इन गरीब परिवारों की महिलाओं और दिव्यांगों में सीता मैया को पहचानें, जैसा प्रभु राम ने बाण चलाया तो न राक्षस बचे न ब्रह्मा।
विधायक ने चेतावनी दी कि नेता सदन का दावा है कि 6 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आ गए, लेकिन राशन पर निर्भरता बनी हुई है। नौ साल की सरकार में ये परिवार बिजली बिल चुकाने में सक्षम नहीं बने। सरकार से तत्काल स्पष्ट उत्तर और कार्रवाई की मांग की गई है।
Comments
Post a Comment