जौनपुर : दूल्हा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, एक इंस्पेक्टर भी घायल

  1 मई को दूल्हा आजाद बिंद की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी

जौनपुर: जौनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवि यादव ढेर हो गया है. उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. रविवार की देर रात सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के रानी के मोड़ के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह भी घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें गोली लगी है.

दरअसल, बीते 1 मई को आजाद बिंद दूल्हा बनकर कार से अपनी बारात लेकर जा रहे थे. जैसे ही बारात खेतासराय के मनेछा के पास पहुंची. उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी. हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक की बहन ने धरना-प्रदर्शन किया. उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी.

इस मामले में अब तक करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि आरोपी रवि यादव समेत एक अन्य फरार चल रहा था. पुलिस ने रवि पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था. उसकी तलाश के लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कई टीमों का गठन किया था. पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी. इसी बीच, रविवार की रात खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में आरोपी रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर केके सिंह में घायल हो गए हैं. वहीं, घायल इंस्पेक्टर केके सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को बदमाशों के आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर गोरारी मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया गया था. उसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश दिखाई पड़े. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रवि यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस दूसरे फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है.


Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल