चन्द रुपयों के लिए किशोर की हुईं हत्या



रायबरेली: चंद रुपए की खातिर साथियों ने किशोर की हत्या कर दी। सुबह बाग में किशोर का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डीह थाने की पुलिस ने मृतक किशोर के तीन साथियों समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना डीह थाना क्षेत्र के मकंदीपुर गाव की है। यहां गांव निवासी संजय (16) पुत्र श्यामलाल का शव आज सुबह गांव के एक बाग में लहूलुहान हालत में मिला। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। शव को देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसी क्रम में पुलिस मृतक के तीन साथियों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक के पिता श्याम लाल ने बताया कि उसने बेटे संजय से कल रात में घर में ही खाना खाने को कहा था। लेकिन वो खाना खाने के लिए घर नही आया। दोस्तों के साथ बाहर ही खाना खाया और बाग में सो गया। जहां आज उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे के साथ तीन साथी थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में डीएम ने इन अधिकारियों को लगाई फटकार, जानिए क्या दिया निर्देश

दुष्कर्म के मामलों में जौनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, कब्रिस्तान से पकड़े गए दो आरोपी

*जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण*