थाना खुटहन: महमदपुर हत्या काण्ड का खुलासा, पत्नी का आशिक निकला कातिल




जौनपुर।  थाना खुटहन क्षेत्र स्थित महमदपुर गांव में हुईं अशोक बरनवाल हत्या काण्ड का खुलासा 24 घन्टे के अन्दर करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल की सीखचों में कैद कर दिया है। पुलिस के खुलासे में अशोक कुमार की पत्नी का आशिक उसका कातिल निकला इसे कहते हैं चोरी हत्या पाप खुले आप से आप।   
इस हत्या कांड की जानकारी जब शनिवार की  सुबह हुई तो सूचना पर थाना प्रभारी सहित  एसपी, एएसपी भी पहुंचे और डॉग स्क्वॉड टीम को लगाया। मृतक अशोक की पत्नी रिशू ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस संदेह के आधार पर धटना के दिन ही पत्नी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूंछ-ताछ किया । पुलिस के अनुसार व्यवसायी की हत्या उसकी पत्नी के आशिक ने ही रास्ते से हटाने के लिए किया है। पुलिस के मुताबिक महिला निर्दोष पायी गयी है। उसे ऐसी घटना को कोई खबर नहीं थी। आरोपित के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
 मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक उर्फ दीपक बरनवाल (38) लगभग एक दशक पूर्व तिघरा बाजार में मकान खरीदकर परिवार के साथ रह रहा था। उसी मकान में वह खुद जनरल स्टोर तथा उसकी पत्नी रिशू ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। उसके तीन बच्चे एक 12 साल, एक 10 साल और एक बेटी चार साल की साथ में रहते है। बाजार में  ब्यूटीपार्लर के बगल इसी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार निवासी हरीप्रसाद उर्फ बचऊ बरनवाल बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता है । कुछ वर्ष पूर्व से ही ब्यूटी पार्लर संचालिका और हरीप्रसाद की आंखें चार हो गयी। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों के बीच पति की आड़ में शारीरिक सम्बन्ध स्थापित हो गया।  इसकी भनक जब पति को लगी तो वह  विरोध करने लगा जो हरिप्रसाद को खटकने लगा। इसी महिला के  चक्कर में हरिप्रसाद ने अपनी विवाहिता पत्नी से भी किनारा कर लिया था। 
 इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने घटना का पर्दाफास करते हुए जो कहानी बताया उसके अनुसार शुक्रवार की शाम को हरीप्रसाद ने अशोक को एक बारात में शामिल होने के लिए अपने साथ लिवा गया। अशोक के पास निजी बोलेरो गाड़ी भी है। जिसे भाड़े पर तय कर दोनों बारात के नाम पर निकल गए। सुबह महमदपुर गांव के खेत में उसी की बोलेरो गाड़ी में सिर कूचकर हत्या की गयी लाश बरामद हुई। शव कब्जे में लेने के बाद से ही पुलिस की शक की सूई प्रेम प्रपंच पर  टिक गई। आस-पास के लोगों से पुष्टि होते ही पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके आशिक को हिरासत में ले लिया। 
थाने पर पूछताछ में हरिप्रसाद पुलिस को पहले तो गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने  सर्विलांस का सहारा लिया  तो सारी पिक्चर सामने आ गयी । दोनों का एक साथ लोकेशन खेतासराय तथा उसके बाद जिला मुख्यालय फिर वहां से वापस लौटने का मिला। इसके बाद  पुलिस ने जैसे ही थर्ड डिग्री का प्रयोग किया तो वह टूट गया। उसने मृतक की पत्नी से अपने अंतरंग संबंधों को स्वीकारते हुए बताया कि अशोक को हमारे संबंधों की खबर  लग जाने से वह हम दोनों के बीच दीवार बन गया था। उसे रास्ते से हटाने की प्लान बनाया और  उसकी बोलेरो भाड़े पर तय किया । वाहन अशोक खुद चलाता था। उसे साथ लेकर खेतासराय होते हुए जिला मुख्यालय तक गया। रास्ते में अशोक को जमकर शराब पिलाई। वहीं एक ढाबे पर दोनों ने खाना भी खाया। जहाँ से वापस लौटते समय आधी रात बीत चुकी थी। वाहन हरिप्रसाद चलाते हुए वापस घर की तरफ लौट रहा था। जब वह मरहट पुलिया के पास पहुंचा तो दीर्घ शंका के बहाने गाड़ी वहीं खड़ी कर खेत की तरफ चला गया। नशे में धुत अशोक बीच वाली सीट पर बेधड़क सो गया। उसी समय हरिप्रसाद गाड़ी में रखे साउंड बाक्स से उसके सिर पर कई वार कर दिए। जिससे अशोक की मौत हो गई। हरिप्रसाद गाड़ी आगे बढ़ाकर सुनसान स्थल महमदपुर गांव में लाकर एक खेत में खड़ी कर पैदल ही घर चला गया। घटना की भनक मृतक की पत्नी को भी नहीं लग सकी थी। इस तरह प्रेम प्रपंच के चलते हुईं हत्या का राज फांस हो गया। 


Comments

  1. यह हत्या एक आदमी द्वारा नहीं किया जा सकता बल्कि इसमें कुछ और लोग शामिल हैं जब तक उसे थर्ड डिग्री टार्चर नहीं किया जाता तब वह नहीं कबुलेगा

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम