मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- सरिता पटेल प्रदेश सचिव



जौनपुर। जिला कांग्रेस की कमेटी घोषित होने के बाद पहली बैठक जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की हुई जिसमें  सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गयी। बैठक में कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं जौनपुर प्रभारी मौजूद रही।

कांग्रेस प्रदेश सचिव जौनपुर प्रभारी सरिता पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को गांव गांव चटटी चौराहे तक पहुंचाने की जरूरत है प्रदेश सरकार की तानाशाही से समाज के एक एक वर्ग समुदाय परेशान है भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या हो रही है आज भाजपा द्वारा विधायकों नेताओं  की खरीद फरोख्त किया जा रहा है जिस प्रकार योगी सरकार बार बार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को व कांग्रेस के निर्दोष कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दें रही यह सत्ता का दुरुपयोग नहीं तो क्या है प्रदेश की जनता सब देख रही है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देशहित प्रदेश हित के तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लडते रहेंगे।


प्रदेश सचिव सरिता पटेल ने कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में  2022 का चुनाव उत्तरप्रदेश में लडना है सभी कार्यकर्ता को दिन रात  मेहनत करना है और महात्मा गांधी जी की विचारधारा के साथ जनता की सेवा करना है,सचिव जी ने मल्हनी विधान सभा चुनाव को मजबूती के साथ लड़ना है।

मल्हनी विधान सभा उप चुनाव में पार्टी दमदारी से प्रत्याशी उतरेगी और संगठन व कार्यकर्ता की  मेहनत से जीत हासिल करने के लिए आज से लग जाये

उक्त अवसर पर आर सी पाण्डेय,यूथ अध्यक्ष सत्यबीर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, देवराज पाण्डेय,राजेन्द्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष चित्र लेखा सिंह,बब्लू  गुप्ता,संजय तिवारी,विवेक सिंह सप्पू,इक़बाल,बब्बी खां सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे!


Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची