राकेश सिंह डब्बू बने किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव



जौनपुर। कांग्रेस हाई कमान ने जनपद जौनपुर को महत्व देते हुए जिले के जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश सिंह डब्बू को किसान कांग्रेस कमेटी उप्र का प्रदेश महासचिव बनाया है।
डब्बू सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने की खबर मिलते ही जिले के कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने डब्बू सिंह को बधाई देते हुए कहा कि श्री सिंह कांग्रेस के संघर्षशील एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है। वे हमेशा पार्टी का पक्ष आम जनमानस में मजबूती से रखते चले आ रहे है। ऐसे कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिली है उससे श्री  सिंह और भी मजबूती के साथ कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेगें। 

नयी जिम्मेदारी मिलने के पर डब्बू सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी , प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष  सुयशमणि त्रिपाठी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने हमारे जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया है। मैं हमेशा पार्टी के नेताओ के दिशा निर्देश पर पार्टी के लिए दिन रात काम करके पार्टी को मजबूत बनाने का काम करूंगा। 

बधाई देने वालो में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआडिनेटर आर सी पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सेवादल रविन्द्र मिश्र एवं जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र निषाद, राजन तिवारी आदि शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल