रात मनाया बेटी का जन्म दिन,सुबह खुद को मार ली गोली,अब पुलिस कर रही है जांच


प्रदेश की राजधानी लखनऊ के टिकैतराय एलडीए की सचिवालय कॉलोनी में आज सुबह पेशकार कौशल दीक्षित की पत्नी मधु दीक्षित  (50) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। छत पर बनी अनटिया में मधु खून से लथपथ पड़ी मिली। खबर है कि बीते रविवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। रात में खुशी खुशी बेटी का जन्म दिन मनाया और दूसरी दिन सुबह खुद को पति के लाईसेंसी असलहा से गोली मार लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। मधु को गंभीर हालत में ट्रामा में भर्ती कराया गया है।
सचिवालय कॉलोनी निवासी कौशल दीक्षित सरोजनीनगर तहसील में पेशकार हैं। रविवार को उनकी आठ साल की बेटी ध्येया का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उन्नाव से भांजी समीक्षा पति अभिषेक से साथ आयी थीं। रात घर पर जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। इसके बाद सुबह कमरे में ध्येया का रोना सुनकर समीक्षा पहुंची। उसने मधु को कमरे में न देखकर उन्हें आवाज लगाते हुए घर में खोजा। न मिलने पर छत पर पहुंची धक्का देकर अनटिया का दरवाजा खोला तो वहां खून से लथपथ मधु को देख चीख पुकार करती हुई भागी।
शोर सुनकर घर वाले भी आ गए। आनन फानन मधु को ट्रामा लेकर पहुंचे। जहां, हालत नाजुक देख उन्हें भर्ती कर लिया गया। सूचना पर एडीसीपी पश्चिम राजेश श्रीवास्तव, सीओ बाजारखाला अनूप कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बाजारखाला और फोरेंसिक टीम पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मधु का इलाज चल रहा है। परिवारीजनों ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है जिससे गोली मारने के कारणों की जानकारी हो सके। मामले की जांच की जा रही है।
भांजी समीक्षा के अनुसार उनकी मामी मधू सुबह उठीं थीं उन्होंने कहा कि कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। अजीब सी बेचैनी हो रही है। इसके बाद वह कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद चाय के लिए मामी को आवाज दी तो उत्तर नहीं मिला। इस बीच ध्येया के रोने की आवाज सुनी कमरे में पहुंची तो मामी नहीं थी। खोजबीन शुरू की तो ऊपर अनटिया पर खून से लथपथ हालत में मिली। गोली चलने की आवाज भी किसी को सुनाई नहीं दी। कनपटी पर सटाकर गोली मारी थी। समीक्षा ने बताया कि रविवार रात तक सब ठीक था। ध्येया का जन्मदिन भी अच्छे से मनाया गया था। सभी खुश थे पता नहीं अचानक क्या बात हुई जो मामी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। रिवाल्वर अलमारी में रखी थी। वहीं से निकाली गई। मौके पर रिवाल्वर भी पड़ी मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने