प्रधानो के खिलाफ लम्बित जांच देख डीएम डीपीआरओ पर भड़के, अभिलेख न देने वालों पर दर्ज हो मुकदमा


आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों की जांच की गयी। उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार से ग्राम प्रधानों के खिलाफ की गई शिकायतों की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 2018 से लंबित जाँचो को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देशित किया कि लंबित जाँचो का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभिलेख न देने वाले अधिकारी/सचिव के खिलाफ एफआईआरदर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी जाँचो को पहले निस्तारित करें। एक सप्ताह बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, उपायुक्त मनरेगा भुपेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।   



Comments

Popular posts from this blog

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

*युवा उद्यमी योजना में सुस्ती पर डीएम का कड़ा रुख: लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल