भारत से विलुप्त हो रहे जीव एवं वनस्पतियां अब चिन्ता का बिषय है- डाॅ विजय प्रकाश सिंह


जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग  के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन भारत में जैव विविधता एवं संरक्षण विषय पर किया गया। इस सेमिनार में स्नातक एवं परास्नातक के समस्त विज्ञान के विद्यार्थियों को भारत की जैव विविधता एवं उसके संरक्षण के संदर्भ में विस्तृत जानकारी मुख्य वक्ता डॉक्टर विजय प्रकाश सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज अकबरपुर अंबेडकरनगर द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि भारतवर्ष ही नहीं अपितु विश्व में अनेक प्रकार के जीव एवं वनस्पतियां धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर जा रही हैं इसके लिए मानव की क्रियाएं वातावरणीय परिवर्तन आदि उत्तरदाई है इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने विद्यार्थियों को वनस्पतियों एवं जंतुओं के संरक्षण द्वारा वातावरणीय संतुलन को बनाए रखने एवं अपने जीवन में इसके महत्व  को समझ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मयंक सिंह द्वारा किया गया आभार जंतु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ केके सिंह द्वारा व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉक्टर यू पी सिंह डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम सिंह डॉ सतीश दुबे डॉक्टर पुष्पांजलि सिंह डॉक्टर रजिया खान डॉ अभिषेक कुमार श्रीवास्तव डॉ आशुतोष त्रिपाठी डॉ डीके जयसवाल डॉ वंदना डॉक्टर चंद्रशेखर आदि  उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश