जहरीली शराब के चपेट में आने से एक दर्जन मौतें, दरोगा सहित चार पुलिस कर्मी निलम्बित


जनपद प्रयागराज के हंडिया केसैदाबाद क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर की चपेट में एक दर्जन शराबियों को आने की खबर है। शराब पीने के बाद बीमार हुए बरियापुर गांव निवासी कल्लू कनौजिया (60) और बींदा के महेंद्र यादव (45) की भी मौत हो गई। हालांकि कल्लू कनौजिया के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस तरह चार दिन में मौतों का कुल आंकड़ा 12 पहुंच गया। मामले में चौकी प्रभारी समेत चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
शराब से लगातार हो रही मौतों पर डीआईजी व अन्य अफसरों के साथ डीएम बीते दिवस सैदाबाद चौकी पहुंचे। करीब घंटे भर चौकी पर रहने के बाद डीएम हंडिया थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों में छह ने शराब पी थी। हालांकि उनका यह भी कहना था कि  इनकीमौत के कारण के बारे में विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उन्होंने अन्य पांच ग्रामीणों की मौत की वजह बीमारी बतायी जा रही है। 
डीआईजी के अनुसार मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही की बात सामने आने पर चौकी प्रभारी कौशलेंद्रधर दूबे व तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद हंडिया थाने में पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से एक नामजद आरोपी विनोद भारतीय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आठ और लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी के मुताबिक अन्य नामजद आरोपियों व अवैध शराब की तस्करी में लिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

होली में कहीं गड़बड़ करने वाले को नही बख्शा जाएगा:-एसओ