शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के साथ जाने के बजाय चला गया पुलिस गिरफ्त में,जाने क्या है पूरा खेल

 

शादी कर अपनी दुल्हन के साथ घर लौटते दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन ठगी का आरोपी दूल्हा मूल रूप से यूपी के औरेया जिले का रहने वाला हैं। वह इन दिनों नोएडा में रह रहा है। युवक मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से शादी करके दुलहन की विदाई करा रहा था। रात में उसकी सुहागरात थी लेकिन उसे दुलहन की जगह, मुंबई पुलिस के साथ रात गुजारनी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस जिस दूल्हे को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई, उसका नाम आलोक शुक्ला (28) है। वह अपने परिवार के साथ काफी दिन से नोएडा में रहता है। उसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑफिस खोल रखा है। आलोक शुक्ला की शादी मुजफ्फरनगर के गांव सठेड़ी में तय हुई थी। वह बारात लेकर सठेड़ी आया था। रात को शादी की सारी रस्में हुईं।
दूसरे दिन विदाई होने लगी। दुलहन अपने परिवार के साथ लिपटकर रो रही थी। जैसे ही उसे कार में बैठाकर दूल्हा आगे बढ़ा, सठेड़ी गांव के बाहर ही पुलिस ने बरात और दूल्हा-दुल्हन की कार को रोककर आलोक शुक्ला को गिरफ्तार कर साथ बैठा लिया।
मुंबई पुलिस की साइबर सेल की महिला इंस्पेक्टर शुभांगी सिंह ने दुल्हन को बताया कि आलोक शुक्ला के खिलाफ मुंबई में कई लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसकी काफी दिन से तलाश की जा रही थी। अब जांच में आलोक की शादी की जानकारी मुजफ्फरनगर में होने का पता चला, जिसके बाद मुंबई पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंची। केस की जानकारी दी और बुढ़ाना पुलिस को साथ लेकर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हे को पुलिस के ले जाने पर बराती दुल्हन को लेकर नोएडा चले गये ।
पुलिस ने बताया कि आलोक विदेश में रहता था। वहां से लौटने के बाद उसने नोएडा में ऑनलाइन पासपोर्ट प्रोवाइडिंग सर्विस शुरू की। इसी दौरान मुंबई में उसके खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज हुआ। कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस की एक टीम नोएडा आई लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने आलोक के फोन नंबर्स समेत अन्य नजदीकियों के नंबर लिए और वापस चले गए।

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार