पंचायत चुनाव: चुनाव के लिये कर ली शादी, अब दुल्हन मुंह दिखाई में मांग रही है वोट



जौनपुर । जनपद में पंचायत के चुनाव में आने के लिए लोग तरह तरह के हथकंडों को अपनाने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। जनपद के खुटहन विकास खण्ड के एक व्यक्ति ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए आनन फानन में बगैर मुहूर्त के शादी रचा लिया और अब बहू मुंह देखायी में वोट मांगने घर घर निकाल पड़ी है। इसकी चर्चा खुटहन इलाके में खूब हो रही है। 
यहाँ बता दे कि वैसे तो शादी के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ती है। लड़के और लड़की के घरवाले एक-दूसरे के चक्कर लगाते हैं। कई बार मिलते हैं, तब जाकर कहीं बात बनती है। लेकिन  पंचायत चुनाव की बेला में एक ऐसा मामला आया है, जहां बहू लाने के लिए लड़के वाले उतावले हो गए। आरक्षण के गणित में उलझी सीट पर अपना दावा मजबूत करने के लिए बिना किसी मुहूर्त के आनन-फानन सिर्फ शादी रचा ली। अब नई-नवेली दुल्हन ससुराल में आ गई है, उसे चुनावी मैदान में उतार दिया है। परिजन नई नवेली दुल्हन को घर-घर ले जाकर मुंह दिखाई में वोट मांग रहे हैं। मामला जौनपुर जिले के खुटहन ब्लॉक का है। 
 जी हां जनपद के खुटहन ब्लॉक के उसरौली गांव के भैयाराम का पुरवा निवासी सुभाष यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। इस बार भी चुनाव मैदान में ताल ठोकने के लिए वह बेकरार थे। कई महीनों से इसकी तैयारी में जुटे थे। ऐन वक्त पर यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई। तो पहले अपने पत्नी जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं को त्याग पत्र दिलाकर चुनाव मैदान में उतारने का मन बनाया, लेकिन बाद में इरादा बदलते हुए  पुत्र सौरभ का आनन-फानन विवाह कर पुत्र वधू को प्रत्याशी बनाए जाने पर विचार शुरू किया और बगैर मुहूर्त के अपने पुत्र की शादी कर दिया है। 
उधर चुनाव लड़ने की मंशा की जानकारी होते ही बगल गांव कपसिया निवासी रामचंदर यादव अपनी पुत्री अंकिता यादव की शादी का रिश्ता लेकर उनके घर पहुंच गए। आनन-फानन होली पर रिश्ता तय हो गया।
और 31 मार्च को मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह भी हो गया। मायके से विदा होकर ससुराल आते ही बहू का चार अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन दाखिल कर दिया गया। अब वह प्रचार में भी जुटी है। पूरा परिवार नई-नवेली दुल्हन के साथ प्रचार में लग गया है बहू भी मुंह दिखाई में वोट मांग रही है। 


Comments

Popular posts from this blog

लूट की घटना में वांछित तीन बदमाश असलहों के साथ गिरफ्तार

भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी सकुशल निकला .जुलूस एसीपी थरवई सहित पुलिस फोर्स रही मौजूद

श्रावण मास तक मांस - मछली की दुकानें रखें बंद : इंस्पेक्टर थरवई अरविन्द कुमार गौतम