पहले शोसल मीडिया पर दोस्ती फिर नाबालिग के साथ एक रात में तीन बार गैंगरेप,छः पहुंचे जेल एक फरार

 

देश में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान पर लगातार बल दिया जाता है लेकिन इसके बावजूद देश में ऐसे भयानक आपराधिक मामले सामने आते है, जो आज स्पष्ट दें रहे है कि देश में महिलाएं ख़ास कर नाबालिग बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई से ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसे जान हर कोई खौफ में आ जाएगा। मुंबई में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ आधा दर्जन नर पिचाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं एक रात में नाबालिग के साथ तीन अलग अलग जगहों पर सात लोगों ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर पुलिस ने सातों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। 
खबर है कि बीते 31 मई -एक जून की रात एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया गया। पीड़ित परिवार वालों ने मलाड वेस्ट में 16 साल की लड़की के लापता होने की शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस और परिजन नाबालिग की तलाश में जुटे हुए थे कि अगले ही दिन लड़की घर लौट आई। परिजनों ने लड़की से लापता होने की बात पूछी लेकिन डरी सहमी लड़की ने कुछ नहीं बताया। मामला पुलिस के पास पहुँच चुका था, इसलिए महिला पुलिसकर्मी ने लड़की के एक रात के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसपर पीड़ित लड़की ने महिला पुलिस को उसके साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी सुना दी। लड़की ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों से दोस्ती हुई थीं। उन्हीं में से एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में वह गयी थीं। उसके सभी दोस्त मलाड इलाके में एक होटल के बाहर मिले। होटल के बाहर ही एक कार में केक काटा और फिर इंस्टाग्राम पर मिले उसके दोस्तों ने कार में गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपी लड़के गैंगरेप के बाद पीड़िता को मलाड में रहने वाले दूसरे दोस्त के घर ले गए। सभी ने वहां भी  रेप किया। 
पीड़िता के मुताबिक, गैंगरेप के बाद वह डर गयी और घर आने के बजाए अपने एक दोस्त के घर चली गयी। जहां उसके तीसरी बार रेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर सात आरोपियों पर नामजद केस दर्ज किया। उनपर दुष्कर्म, धमकी देने और जबरन वसूली समेत कई अन्य धाराओं में केस लिखा गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दी गयी। पुलिस ने फिलहाल छ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकी एक अन्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस को तलाश है।

Comments

Popular posts from this blog

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम

तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार तीन के दर्दनाक मौत

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम