शिया इंटर कालेज के शिक्षकों ने किया नवनिर्वाचित जिला कोषाध्यक्ष का स्वागत



जौनपुर। शिया इण्टर कालेज के शिक्षक हसन सईद का उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ, जौनपुर इकाई का जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से विद्यालय के शिक्षकों में खुशी छा गयी। शिक्षकों ने अपने वरिष्ठ, कर्मठ, योग्य  एवं शिक्षक हित व संगठन के प्रति समर्पित शिक्षक साथी का जिला कोषाध्यक्ष के रुप में मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर के हार्दिक स्वागत  एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सघ के वरिष्ठ नेता  आज़म खान ने किया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए हसन सईद ने कहा कि शिक्षक समुदाय की समस्याओ को हल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अलमदार नजर,जाकिर वास्ती,रज़ा खान मो.अब्बास,अलमदार जैदी,जफर सईद,एजाज मेहदी, मो अहसन,कूमैल हैदर,जमीरूल हसन,फैजान,हाशिम,जुहैब  आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह