पीएम मोदी जी ने दुनियां भारत का मनवाया लोहा, यूपी में 2022 के चुनाव में भाजपा 300 प्लस से बायेगी सरकार- राजनाथ सिंह



जौनपुर। विधान सभा चुनाव 2022 फतह करने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित आज बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम किसी को पहले छेड़ेंगे नहीं अगर हमे कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेगे भी नहीं हम सरहद के उसपार जाकर बदला लेंगे। आज भारत की यह स्थिति देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका हे। जब प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार बनी है भारत पूरी दुनियां में ताकतवर देशो की श्रेणी में खड़ा हो गया है। अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को सुना जाता है हम इतने अधिक ताकतवर हो चुके है।
उन्होंने भाजपा के बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि जैसे आज देश की सेना दुनियां में सबसे ताकतवर हो चुकी है उसी तरह भाजपा के कार्यकर्ताओ की बदौलत भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय में दुनियां में सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बन चुकी है। इसे पूरा विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि काशी प्रान्त अध्यात्म की नगरी है यहां से सौ साल पहले चोरी गयी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति मोदी जी ने विदेश से मंगा कर बाबा विश्वनाथ के दरबार में स्थापित करा दिया है। ऐसी मान्यता मै मां की कृपा जहां रहती है वहां अन्न का संकट नहीं होता है अब भारत में कोई भूखा नहीं रहेगा। 
श्री सिंह ने 26 नवम्बर 11 को मुम्बई में आतंकवादी बम ब्लास्ट की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष कि तब की सरकार ने उस समय प्रभावी कार्यवाई वोट के दबाव में नहीं किया। इससे आतंकवादियों के हौसले बुलंद थे और आज प्रभावी कार्यवाई तत्काल हो रही है। भारत को कोई छेड़ेगा तो उस पार जा कर हम यह उसका सफाया कर देंगे।उन्होंने साफ कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। 
रक्षामंत्री ने कहा आज की राजनीति में विश्वास का सबसे बड़ा संकट बन गया है विश्वास का संकट गहराता जा रहा है। पहली बार देश और प्रदेश में ऐसी सरकार बनी जो कहा उसे पूरा कर दिखाया है। 2014 से लेकर अब तक जितनी घोषणायें किया था उसे पूरा किया है। स्पष्ट बहुमत मिलते ही भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मन्दिर का निर्माण शुरू करा दिया गया है। भारत किसी भी देश की न तो एक इंच जमीन खब्जा किया है लेकिन अगर हमारी जमीन कब्जाने का किसी ने प्रयास किया तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा भारत के आन बान शान को किसी भी दशा में झुकने नहीं देगी।
विकास की चर्चा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सरकार का प्रयास है कि 2024 तक देश के सभी गरीब और कमजोर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करा दिया जायेगा। लेकिन विपक्ष के लोग दुष्प्रचार करते हुए जनता को गुमराह करते है। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाधी जी कहते रहे कि हम दिल्ली से सौ पेसा भेजते है तो लाभार्थी को 15 पैसा मिलता है लेकिन आज सौ पैसा चलता है तो पूरा सौ पैसा लाभार्थी के खाते में जा रहा है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। सरकार का प्रयास है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बने ताकि सबको स्वास्थ्य रखा जा सके।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश के विकास कार्यो की चर्चा विदेशों में हो रही है। प्रदेश का आर्थिक स्तर 06वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। साढ़े चार साल में यूपी की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। आज सड़के इतनी मजबूत बनायी जा रही है कि उस पर लड़ाकू विमान उतारे जा रहे है। इसी क्रम में कहा बूथ अध्यक्षो का जोश बता रहा है कि 2022 में भाजपा 3 सौ से अधिक सीटे पा कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। 
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा बसपा कांग्रेस तीनो को अपने निशाने पर रखते हुए कहा कि सपा की गुन्डागर्दी के चलते यहां के मनीषी की सहादत हुई है। प्रदेश में बूथ अध्यक्षो का यह चौथा सम्मेलन है जो पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। बूथ अध्यक्षो का जनून 2022 में चुनाव जीत की गारंटी दे रहा है। भाजपा लड़ाई राष्ट्र वाद की लड़ रही तो विपक्ष राष्ट्र विरोधी लड़ाई लड़ रहा है। आज विपक्ष भारत के राष्ट्र प्रेम पर आलोचना कर रहा है। विपक्ष से सवाल है जब संकट की घड़ी कोराना था तो वे कहां थे। मुख्यमंत्री ने कहा अब प्रदेश के सभी गरीबो का होली तक मुफ्त राशन मिलेगा सरकार ने फैसला कर लिया। इसके साथ साथ अब सरसों का तेल एक लीटर, दाल एक किग्रा, और एक किग्रा नमक भी फ्री में दिया जायेगा।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओ के बल पर भाजपा इस बार फिर पूर्ण बहुमत से कमल खिलायेगा। इस बार भी 2017 की तरह साइकिल को पंचर करते हुए भाजपा को सत्ता में बैठाने का काम कार्यकर्ता जरूर करेगा ऐसा विश्वास है। 60 प्रतिशत में कमल है तो 40 प्रतिशत में सभी दल बंटवारा कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा जनसंघ के बाद सन् 80 में भाजपा का गठन हुआ और 84 में दो सीट मिली थी आज पूर्ण बहुमत की सरकारे है यह सब कार्यकर्ताओ के संघर्ष के बदौलत संभव हो सका है। साथ ही यह भी कहा कि अगर हम खुद को हिन्दू कहना राष्ट्र विरोधी है तो हम राष्ट्र विरोधी है। उन्होंने दावा किया 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाये। 
इस बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा नेताओ का बड़ा जमावड़ा रहा। जिसमें मुख्य रूप से महेंद्र नाथ पान्डेय मंत्री भारत सरकार, गिरीश चन्द्र यादव राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,अनिल राजभर मंत्री यूपी सरकार, सुनील बंसल, सासंद गण सीमा द्विवेदी, संगम लाल गुप्ता, भाजपा नेता सरोज पान्डेय ,लक्ष्मण आचार्य, सहित विधायक गण लीना तिवारी, हरेन्द्र प्रताप सिंह ,रमेश मिश्रा  सहित जिला कमेटी के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में मंच पर मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन महेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया ।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया