सनसनी खेज घटना, पुआल के साथ जली महिला,पुलिस जांच में जुटी

जनपद चंदौली में अलीनगर थाना के रामपुर गांव के बाहर रखे दयाराम यादव और पन्ना बिंद के पुआल में शनिवार की देर रात आग लग गई। रात में इस घटना का किसी को पता नहीं चला। सुबह किसानों ने जब पुआल की राख को हटाया तो उसमें हड्डियों का अवशेष मिला। राख में चूड़ी और मंगलसूत्र भी मिला। इससे आशंका है कि पुआल के साथ महिला भी जल मरी है।
महिला कौन थी और कैसे जली इसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने चूड़ी, मंगलसूत्र और हड्डियों को एकत्र कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। रामपुर गांव के ताल में दयाराम यादव और पन्ना बिंद का लगभग पांच बीघे का पुआल एकत्र कर रखा गया था। शनिवार की देर रात पुआल में आग लग गई।
रविवार की सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और किसानों ने जले हुए पुआल की राख से हड्डियों व अधजले शव को देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने जली हुई हड्डियों को एकत्र कराया। हड्डियों के पास से चूड़ी, महिला के गले की चेन भी मिली। पुलिस ने सभी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
वहीं सुबह नौ बजे तक जल रहे पुआल को दमकल विभाग की टीम ने बुझाया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि जली हुई हड्डियों के अवशेष मनुष्य के हैं या फिर जानवर के यह फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मौजे के सिवान में दयाराम यादव और पन्ना बिंद के खेत में लगी आग- आस पास गेहूं सरसों की खड़ी फसल भी है। फसल हरी होने के कारण आग फसल को नुकसान नहीं हुआ नहीं तो सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ सकती थी।  

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: खेतासराय में डॉक्टर सुनील राजभर की हत्या, शव घर के सामने लटकाया गया

कबीरूद्दीनपुर में खूनी संघर्ष पुराने विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर सीसीटीवी असलहा लहराने का वीडियो हुआ वारयल

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 2 लाख लाभार्थियों के खातों में भेजी 2000 करोड़ की अनुदान राशि